• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम आ रही मालगाड़ी के कच्चे तेल के वैगन में लगी आग, रेलमंडल में लगातार तीसरे दिन हादसा

रतलाम रेल मंडल में लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी हादसा हो गया। गोधरा से बजरंगगढ़ की ओर कच्चा तेल लेकर आ रही गुड्स ट्रेन की एक बोगी में रात करीब 8:45 ब...और पढ़ें

By narendra joshiEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 07:41:20 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 07:47:38 AM (IST)
रतलाम आ रही मालगाड़ी के कच्चे तेल के वैगन में लगी आग, रेलमंडल में लगातार तीसरे दिन हादसा
कच्चे तेल की मालगाड़ी की बोगी में लगी आग। -वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. बजरंगगढ़ स्टेशन के पास घटना
  2. सूचना मिलते ही ट्रेन रोककर फायर ब्रिगेड बुलवाई गई
  3. आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : रतलाम रेल मंडल में लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी हादसा हो गया। गोधरा से बजरंगगढ़ की ओर कच्चा तेल लेकर आ रही गुड्स ट्रेन की एक बोगी में रात करीब 8:45 बजे बजरंगगढ़ स्टेशन के समीप आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन को रोककर फायर ब्रिगेड बुलवाई गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना की जानकारी रतलाम कंट्रोल को मिलने के बाद तत्काल दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) को रवाना किया गया। हालांकि, बाद में आग बुझने की सूचना मिलने पर एआरटी को वापस बुलवा लिया गया। मामले की जानकारी लेने के लिए एडीआरएम कुंजीलाल मीणा भी मौके पर पहुंचे। घटना के चलते रतलाम की ओर आ रही कुछ ट्रेनों को भेरूगढ़ स्टेशन के समीप रोका गया। हालांकि, कुछ देर बाद रेल परिचालन सामान्य हो गया।


दो दिन में दो बड़े हादसे, तीसरी घटना से बढ़ी चिंता

रतलाम रेल मंडल में पिछले दो दिनों के दौरान भी दो गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं। 16 अक्टूबर को रतलाम में बंजली बायपास स्थित रेलवे क्रासिंग पर गेट बंद होने के दौरान एक कार फंस गई थी। इस दौरान प्वाइंट्समैन ने गेट नहीं खोला। कुछ ही देर बाद वलसाड़-हिसार ट्रेन वहां पहुंची और इंजन की टक्कर से कार दूर जा गिरी। हालांकि, ट्रेन आने से पहले ही कार सवार के उतर जाने से जनहानि टल गई थी। प्रारंभिक जांच में प्वाइंटमैन के नशे में होने की बात भी सामने आई थी।

इसी तरह 17 अक्टूबर को मक्सी में ट्राली से निरीक्षण के दौरान अचानक ट्रेन आने से दो गैंगमैन की मौत हो गई थी। इन दो घटनाओं के बाद शनिवार को गुड्स ट्रेन की बोगी में आग लगने की घटना सामने आई है। लगातार तीन दिनों में हुई घटनाओं ने रेल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पहले दो हादसों की जांच के लिए रेलवे मुख्यालय ने तीन सदस्यों का जांच दल गठित किया है। वहीं, बजरंगगढ़ के समीप गुड्स ट्रेन की बोगी में आग लगने की घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी मां-बेटी, आरक्षक ने बचाई जान; शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस से उतरने के दौरान हुआ हादसा