• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में इंस्टाग्राम पर अमर्यादित टिप्पणी से आहत हुए सैकड़ों मुस्लिम लोग, देर रात पहुंचे थाने, आरोपी पर केस दर्ज

रतलाम में इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मुस्लिम समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का मामला सामने आया है। रविवार रात करीब 11 बजे बड़ी संख्या म...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 01:02:58 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Mar 2026 06:08:25 AM (IST)
रतलाम में इंस्टाग्राम पर अमर्यादित टिप्पणी से आहत हुए सैकड़ों मुस्लिम लोग, देर रात पहुंचे थाने, आरोपी पर केस दर्ज
इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के मुस्लिम समुदाय के लोग

HighLights

  1. इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़का आक्रोश
  2. देर रात थाने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग
  3. इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मुस्लिम समाज के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का मामला सामने आया है। रविवार रात करीब 11 बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित होकर माणक चौक थाने पहुंचे और आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की।

पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करने के बाद मुस्लिम नेता इमरान खोखर ने उपस्थित लोगों को केस पढ़कर सुनाया, जिसके बाद भीड़ शांतिपूर्वक थाने से रवाना हो गई। इस दौरान थाने के अंदर भी बड़ी संख्या में युवा पहुंच गए थे, जिन्हें पुलिस ने बाहर किया।


क्या है पूरा मामला?

कलाईगर रोड निवासी तालिब खोखर पुत्र मोहम्मद रफीक खोखर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह फोर व्हीलर मैकेनिक का काम करता है और इंस्टाग्राम व थ्रेड का इस्तेमाल करता है। रविवार रात करीब 10 बजे वह अपने घर पर इंस्टाग्राम के थ्रेड प्लेटफॉर्म पर अपनी आईडी चला रहा था, तभी उसके सामने दिनांक 29 जनवरी की एक पोस्ट आई, जिस पर एक अज्ञात यूजर द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। उक्त टिप्पणी पढ़कर उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।

शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने उक्त आईडी को चेक किया तो पाया कि आरोपित द्वारा अलग-अलग पोस्ट में उसके धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री व टिप्पणियां की गई हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं भड़काने और शहर की शांति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

तालिब खोखर ने इस संबंध में अपने मित्र मोहम्मद जुबेर निवासी रामगढ़ तेलियों की सड़क एवं अबुजर खोखर निवासी अशोक नगर को जानकारी दी और उनके साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने संबंधित पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी प्रस्तुत करने की बात कही है। मुस्लिम नेता इमरान खोखर ने बताया कि एक इंस्टाग्राम आईडी से कई दिनों से मुस्लिम समुदाय और नबी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही थीं।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में ठुमकों के बीच ट्रिगर दबा, बर्थडे सेलिब्रेशन में युवक ने चलाई गोली, Video Viral

इस संबंध में पहले भी पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। रविवार को भी कार्रवाई में देरी होने पर समाजजन एकत्रित हुए, जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। थाना प्रभारी पातीराम डावरे ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और आगे जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया ऑनलाइन होने के कारण कुछ देरी हो जाती है।