• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में जामण नदी के पास युवक की गला रेतकर हत्या, पेट पर भी किए वार, आंतें बाहर निकालीं

बाजना रोड पर जामण नदी के पास शुक्रवार देर रात 19 वर्षीय रितेश मईड़ा उर्फ रिशु नाबालिग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी। पेट पर धारदार हथियार से किए गए वार इतने गंभीर थे कि आंतें बाहर निकल आई थीं।

By Jaydeep GurjarEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 02:00:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 02:00:48 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रतलाम में जामण नदी के पास युवक की गला रेतकर हत्या, पेट पर भी किए वार, आंतें बाहर निकालीं
मौके पर जमा भीड़ और इनसेट में मृतक रितेश। -नईदुनिया

HighLights

  1. धारदार हथियार से हमला कर आंतें बाहर निकालीं, शव मिलने से फैली सनसनी
  2. दो दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में जाने का कहकर निकला था
  3. तीन माह पहले ही जेल से छूटा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : बाजना रोड पर जामण नदी के पास शुक्रवार देर रात 19 वर्षीय रितेश मईड़ा उर्फ रिशु नाबालिग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गला रेतकर हत्या की गई थी। पेट पर धारदार हथियार से किए गए वार इतने गंभीर थे कि आंतें बाहर निकल आई थीं। शरीर पर चोट के अन्य निशान भी मिले हैं।

सूचना पर पहुंची दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने शव मेडिकल कॉलेज भिजवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। हत्या की जानकारी मिलने पर स्वजन और मित्र मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर जुट गए।

मृतक के बड़े भाई हिमांशु मईड़ा ने बताया कि रितेश गुरुवार रात करीब 9:30 बजे दो दोस्तों के साथ घर से निकला था। दोनों दोस्त बाइक से आए थे।

दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए ले गए थे

वे उसे दोस्त अज्जू बौरासी की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए ले स्टेशन क्षेत्र में ले गए थे। देर रात तक रितेश घर नहीं लौटा तो फोन लगाया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। शुक्रवार दोपहर तक उसका पता नहीं चलने पर डीडी नगर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। रात में पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी।


मौके पर पहुंचकर स्वजन ने शव की पहचान की। हिमांशु के अनुसार, जन्मदिन की पार्टी के बाद रितेश को आखिरी बार सोमिल वर्मा, पीयूष राठौड़, विकास मेघवाल और सौरभ वर्मा के साथ देखा गया था। उनके साथ यश खरे और अमन बच्चा भी था।

रितेश का दोस्त तरुण उर्फ बच्चा भी साथ था जिसे, रात करीब 2:30 बजे राम मंदिर क्षेत्र में बाइक से उतारने की बात सामने आई है। हिमांशु ने आशंका जताई कि किसी विवाद के चलते रितेश की हत्या की गई है।

विवादों से नाता, हत्या और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज थे

रितेश के खिलाफ डीडी नगर थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 और 2024 में हत्या के दो प्रकरण दर्ज थे। इसके अलावा हत्या के प्रयास के एक मामले में भी वह आरोपित था। करीब तीन माह पहले ही हत्या के प्रयास के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

दीनदयाल नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से युवक की तलाश की जा रही थी। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से उसकी आखिरी लोकेशन का पता चला। इसके बाद संबंधित क्षेत्र में तीन से चार घंटे तक तलाश की गई। इस दौरान शव मिला।

युवक की हत्या की गई है। उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी भी सामने आई है। आरोपितों की तलाश की जा रही है। रितेश चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। परिवार में पिता शंभू मईड़ा, मां उमा, बड़ा भाई हिमांशु और छोटा भाई तेजस हैं।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 75 वर्षीय वृद्धा की लूट के बाद हत्या, मुंह पर मुक्के मारकर निकाला सोने का दांत, आरोपी फरार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।