• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

जल्द मिलेगी एमपी के लोगों को सौगात... इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन का काम तेज, यहां जाना होगा आसान

पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अंतर्गत निर्माणाधीन इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में सुरंग निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप तेजी से आगे बढ...और पढ़ें

By PremVijay PatilEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 07:24:05 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 07:24:05 PM (IST)
जल्द मिलेगी एमपी के लोगों को सौगात... इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन का काम तेज, यहां जाना होगा आसान
इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन का काम तेज

HighLights

  1. इंदौर-दाहोद रेल लाइन: 2957 मीटर लंबी सुरंग का काम पूरा
  2. सुरंग के भीतर 1216 मीटर तक बिछाया गया बैलास्टलेस ट्रैक
  3. आधुनिक सुरक्षा तंत्र और वेंटिलेशन का काम भी जारी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, धार। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अंतर्गत निर्माणाधीन इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना में सुरंग निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप तेजी से आगे बढ़ रहा है। 03 अगस्त 2026 तक की प्रगति के अनुसार सुरंग निर्माण के विभिन्न चरणों में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की गई हैं।

2957 मीटर सुरंग में लाइनिंग पूरी, बैलास्टलेस ट्रैक बिछाने का काम जारी

पश्चिम रेलवे के अनुसार सुरंग निर्माण में सुरंग खुदाई के उपरांत लाइनिंग का कार्य सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक है, जो सुरंग को स्थायित्व, मजबूती एवं दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करती है। परियोजना के अंतर्गत 2957 मीटर लंबी सुरंग में लाइनिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके बाद सुरंग के भीतर बैलास्टलेस ट्रैक बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।


ट्रैक और सीमेंट कंक्रीट कार्य की स्थिति

अब तक 1216 मीटर बैलास्टलेस ट्रैक का निर्माण पूरा किया जा चुका है। इसके अलावा पीसीसी (प्लेन सीमेंट कंक्रीट) फाइनल लेयर का 1470 मीटर तथा पीसीसी फर्स्ट लेयर का 2007 मीटर कार्य पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में 810 मीटर में बैलास्टलेस ट्रैक एवं 740 मीटर पीसीसी निर्माण कार्य प्रगति पर है।

ड्रेनेज और कट एंड कवर सेक्शन का कार्य अंतिम चरण में

सुरंग में जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था को भी समानांतर रूप से विकसित किया जा रहा है। दोनों ओर की साइड ड्रेन, इनवर्ट ड्रेन तथा अन्य संरचनात्मक कार्यों का अधिकांश भाग पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त कट एंड कवर सेक्शन में ओवर्ट रीइन्फोर्समेंट एवं लाइनिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।

आधुनिक सुरक्षा तंत्र: वेंटिलेशन और एग्जॉस्ट फैन की व्यवस्था

सुरंग को सुरक्षित एवं आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए आपातकालीन शरण स्थल (रिफ्यूज निच), बचाव एवं राहत कार्यों हेतु रेस्क्यू शाफ्ट तथा ताजी हवा के आवागमन के लिए वेंटिलेशन डक्ट का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। सुरंग के अंदर सफोकेशन को दूर करने के लिए एग्जॉस्ट फैन लगाने का कार्य भी प्रगति पर है। ये सभी संरचनाएं भविष्य में सुरंग के सुरक्षित संचालन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होंगी।

समयबद्ध निर्माण के लिए आधुनिक मशीनरी का इस्तेमाल

पश्चिम रेलवे के निर्माण विभाग द्वारा सुरंग के शेष हिस्से में ड्रेनेज, बैकफिलिंग तथा अन्य सिविल कार्यों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए आधुनिक मशीनरी एवं उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है।

मध्य प्रदेश और गुजरात के बीच मजबूत होगा रेल संपर्क

इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना पूर्ण होने के बाद मध्य प्रदेश एवं गुजरात के बीच रेल संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा। इससे यात्रियों को बेहतर एवं तेज रेल सेवाएं उपलब्ध होंगी, वहीं माल परिवहन को नई गति मिलने के साथ क्षेत्र के औद्योगिक, व्यापारिक एवं आर्थिक विकास को भी उल्लेखनीय बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- MP के निजी मेडिकल कॉलेजों में नहीं रहेगा मैनेजमेंट कोटा... पुराने नियमों से ही होंगे MBBS और BDS में एडमिशन