• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में रिटायर्ड रेलकर्मी के घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी, बीमार पति को उपचार के लिए इंदौर ले गई थी पत्नी

बीमार पति को लेकर इंदौर गई थी महिला, इधर हो गई लाखों की चोरी

By Jaydeep GurjarEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 10:20:42 PM (IST)Updated Date: Thu, 10 Sep 2026 07:35:15 AM (IST)
रतलाम में रिटायर्ड रेलकर्मी के घर से लाखों के जेवर व नकदी चोरी, बीमार पति को उपचार के लिए इंदौर ले गई थी पत्नी
चोरों ने तोड़े अलमारी के ताले। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. नौकरानी ने देखा टूटा ताला, पड़ोसी को बताया
  2. सोने-चांदी के जेवर, चांदी के सिक्के, मूर्तियां और 80 हजार रुपये ले गए
  3. जेवर की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम: थाना स्टेशन रोड अंतर्गत शुभ विहार कालोनी में रिटायर्ड रेलकर्मी के बंद मकान को बदमाशों ने निशाना बनाया। मुख्य दरवाजे का नकुचा तोड़कर घर में घुसे बदमाश स्टोर रूम की अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, चांदी के सिक्के, मूर्तियां और 80 हजार रुपये चोरी कर ले गए। जेवर की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।

रिटायर्ड रेलकर्मी की शुगर बढ जाने से उनकी पत्नी नूतन पाठक उन्हें उपचार के लिए इंदौर ले गई थी। बुधवार को वापस लौटना था इसलिए घर की सफाई के लिए एक दिन पहले उन्होंने नौकरानी को सफाई के लिए भेजा तो चोरी की जानकारी मिली। पुुलिस ने घटनास्थल से फिंगरप्रिटं व अन्य साक्ष्य जुटाएं है।


नूतन पाठक ने पुलिस को बताया कि उनके पति रविंद्र पाठक डीजलशेड में एमसीएस के पद से रिटायर्ड है। रविंद्र पिछले 20-25 दिन से बीमार हैं। उपचार के लिए उन्हें 10 अगस्त को शाह अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत में सुधार नहीं होने पर 22 अगस्त को उन्हें उपचार के लिए मेदांता अस्पताल इंदौर रेफर किया गया।

इसके बाद वह पति के साथ इंदौर चली गई थी और घर पर ताला लगा हुआ था। मंगलवार को इंदौर से रतलाम लौटते समय महिला ने अपनी कामवाली बाई मंगेश निवासी रत्नेश्वर रोड को घर की सफाई के लिए भेजा था। सुबह करीब 10 बजे मंगेश ने पड़ोस में रहने वाली अनिता सरवन से घर की चाबी ली। मंगेश ने फोन कर बताया कि घर के मुख्य दरवाजे का नकुचा टूटा हुआ है।

अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। स्टोर रूम का ताला भी टूटा था और वहां रखी अलमारी का ताला भी तोड़ा गया था। इसके बाद महिला अपने रिश्तेदारों को जानकारी दी और घर भेजा। बुधवार को रविंद्र के साथ वे रतलाम आई। रविंद्र को मस्तिष्क में गहरा आघात हुआ है, जिससे वे बेड रेस्ट पर ही है। ऐसे में नूतन के यहां लाखों की चोरी ने उन्हें और तोड़ दिया है।

सामने लगा कैमरा खराब, नकूचा काटा

नूतन ने बताया कि परिवार में एक बेटी है जिसकी छह साल पहले शादी हो चुकी है। यहां वे दोनों अकेले रहते हैं। लोहे का मेन गेट से अंदर कूद कर बदमाशों ने पहले कीचन की खिड़की से अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद मुख्य दरवाजे का नकूचा तोड़ दिया।

अलमारी में सामान देखने पर सोने का मंगलसूत्र, सोने के कान के लटकन, चांदी की सात जोड़ी पायल, चांदी की गणेश व लक्ष्मीजी की मूर्तियां, चांदी की बिछिया, दीया, चांदी की डिबिया और चांदी के 40 सिक्के नहीं मिले। इसके अलावा चार आर्टिफिशियल ज्वेलरी हार सेट तथा पूजन में रखी 100, 50, 20 और 10 रुपये के नोटों की गड्डियां करीब 30 हजार व पति के इलाज के लिए रखे 50 हजार रुपये भी गायब थे। पुलिस ने घर के सामने लगे कैमरे में फूटेज देखने का प्रयास किया, लेकिन वह एक्सेस नहीं हुआ। जिससे पुलिस को फूटेज निकालने में समस्या आ रही है।

यह भी पढ़ें- खरगोन, बड़वानी और धार में चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा हत्थे, 1860 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल व 3 कारें जब्त, 4 गिरफ्तार