• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kill Corona Abhiyan Ratlam: किल कोरोना अभियान में नर्स कर रही थी ईसाई धर्म का प्रचार

रतलाम जिले के आदिवासी बहुल विकासखंड बाजना में किल कोरोना अभियान में कार्यरत नर्स द्वारा ईसाई धर्म का प्रचार करने व प्रार्थना करने से कोरोना दूर होने क...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 22 May 2021 09:54:32 PM (IST)Updated Date: Sun, 23 May 2021 08:53:26 AM (IST)
Kill Corona Abhiyan Ratlam: किल कोरोना अभियान में नर्स कर रही थी ईसाई धर्म का प्रचार

रतलाम(नईदुनिया प्रतिनिधि), Kill Corona Abhiyan Ratlam। रतलाम जिले के आदिवासी बहुल विकासखंड बाजना में किल कोरोना अभियान में कार्यरत नर्स द्वारा ईसाई धर्म का प्रचार करने व प्रार्थना करने से कोरोना दूर होने की बात कहने का मामला सामने आया है। लोगों ने नर्स को प्रचार के पर्चों सहित पकड़ा और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। प्राथमिक जांच में धार्मिक प्रचार की बात सही पाई गई है। गौरतलब है कि कोरोना नियंत्रण के लिए प्रदेशभर में घर-घर सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए एएनएम, नर्स, आगंनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं का दल बनाकर ड्यूटी लगाई गई है। बाजना क्षेत्र में रेपिड रिस्पांस टीम की नर्स संध्या तिवारी द्वारा सर्वे के दौरान ईसाई धर्म का प्रचार करने व पर्चे वितरित किए जाने की जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं को मिली थी। शनिवार दोपहर किल कोरोना दल के सदस्यों द्वारा बाजना के राजपूत मोहल्ले में सर्वे के दौरान नर्स संध्या तिवारी द्वारा एक घर में ईसाई धर्म के प्रचार से जुड़ा पर्चा दिया तो वहां के लोगों ने आपत्ति जताई। इसके बाद हिंदू संगठनों व आरएसएस के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे।

नर्स संध्या को थाने लाकर पुलिस द्वारा भी पूछताछ कर बयान लिए गए। इस दौरान करीब एक घंटे तक नर्स बहस करते हुए कोई गलत काम नहीं करने का हवाला देती रही। तहसीलदार भगवानदास ठाकुर भी थाने पहुंचे और नर्स पर लगे आरोपों को लेकर जानकारी ली। बाद में तहसीलदार ने जांच प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम सैलाना कामनी ठाकुर को भेजा। प्रतिवेदन में प्राथमिक तौर पर शिकायत सही पाई गई है।


Kill Corona Abhiyan Ratlam: किल कोरोना अभियान में नर्स कर रही थी ईसाई धर्म का प्रचार#KillCoronaAbhiyan #Ratlam #MadhyaPradesh pic.twitter.com/FV1X5j838q

— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 22, 2021

प्रार्थना करो, ठीक हो जाएगा कोरोना

बाजना के ग्रामीण क्षेत्रों में भी नर्स द्वारा ईसाई धर्म से जुड़े पर्चे बांटे गए। इन पर्चों में ईसाई धर्म संबंधी टीवी चैनल शो, वेबसाइट आदि की जानकारी के साथ ही प्रार्थना आदि की जानकारी दी गई थी। मौके से एक पर्चा भी बरामद किया गया है। बाजना के रहवासियों ने बताया कि नर्स द्वारा प्रार्थना करने से कोरोना नहीं होने का हवाला दिया जा रहा था।

तहसीलदार से प्राप्त जांच प्रतिवेदन में नर्स संध्या तिवारी द्वारा ईसाई धर्म का प्रचार करने संबंधी शिकायत सही पाई गई है। प्रतिवेदन आगे की कार्रवाई के लिए कलेक्टर को अग्रेषित किया है।-कामनी ठाकुर, एसडीएम सैलाना