• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में 13 दिनों से लापता युवक का शव मिला, पास में मिले नरकंकाल पर नाबालिग लड़की के कपड़े

रावटी थाना क्षेत्र में रविवार शाम खेत में लापता युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने के साथ ही पास में एक कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई।

By Jaydeep GurjarEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 14 Sep 2026 01:59:18 PM (IST)Updated Date: Mon, 14 Sep 2026 02:09:01 PM (IST)
रतलाम में 13 दिनों से लापता युवक का शव मिला, पास में मिले नरकंकाल पर नाबालिग लड़की के कपड़े
हादसे के बाद इलाके में फैली सनसनी, नईदुनिया

HighLights

  1. रावती थाना क्षेत्र में मिला युवक का शव
  2. शव के पास मिला नरकंकाल
  3. पास में मिले नाबालिग लड़की के कपड़े

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम/रानीसिंग। रावटी थाना क्षेत्र में रविवार शाम खेत में लापता युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने के साथ ही पास में एक कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई।

कंकाल के पास नाबालिग लड़की के कपड़े मिले हैं। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि कंकाल उसी नाबालिग का हो सकता है, जो एक सितंबर को युवक के साथ लापता हुई थी।

हालांकि, पुलिस ने अभी कंकाल की पहचान की पुष्टि नहीं की है। शव के पास जहर की डिब्बी भी मिली है। पुलिस दोनों मामलों को जोड़कर जांच कर रही है। सोमवार दोपहर दोनों पक्ष मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए उपस्थित थे।

मोर्चरी में दोनों पक्षों में पथराव

इसी दौरान दोनों में कहासुनी बढ़ी और हाथापाई और पथराव की नौबत आ गई। पुलिस के सामने दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया।

जानकारी के अनुसार, रविवार को सेमलखेड़ी निवासी कुसुम पत्नी शंकर गणावा खेत में घास काटने गई थीं। इस दौरान उन्हें बदबू आई। पास जाकर देखने पर खेत में शव पड़ा दिखाई दिया।

उन्होंने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। शाम करीब 6 बजे पुलिस को जानकारी मिली। बारिश के कारण पुलिस करीब रात 8 बजे मौके पर पहुंची। वहां युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। पास ही एक कंकाल भी मिला।


पुलिस के अनुसार, आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद मृतक की पहचान 20 वर्षीय सुखराम पुत्र रमश गणावा निवासी ग्राम सेमलखेड़ी के रूप में हुई। उसकी पहचान पहने हुए कपड़ों से हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शव को जानवरों द्वारा खाए जाने के कारण क्षत-विक्षत हालत हुई होगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में 150 करोड़ रुपये का कैंसर इंस्टीट्यूट, मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

13 दिनों से लापता थी नाबालिग

इधर, कंकाल के पास मिले कपड़ों को लेकर पुलिस को लापता नाबालिग से संबंधित होने का संदेह है। नाबालिग के स्वजन ने एक सितंबर को रावटी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी और युवक पर बेटी को ले जाने का संदेह जताया था। कंकाल की पहचान की पुष्टि जांच और डीएनए परीक्षण के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने युवक के शव और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। एफएसएल अधिकारी डॉक्टर अतुल मित्तल सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। पुलिस दोनों के स्वजन से भी पूछताछ कर रही है।

रावटी थाना प्रभारी सुरेंद्र गडरिया ने बताया कि युवक का शव और एक कंकाल पास-पास मिला है। नाबालिग के स्वजन ने युवक पर संदेह जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवक की पहचान हो गई है, जबकि कंकाल की पहचान बाकी है। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में एरोपोनिक्स पद्धति से उगेगा बैंगनी रंग वाला कुफरी जमुनिया आलू, सेहत से लेकर उत्पादन तक साबित होगा खरा सोना