• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम, नागदा और उज्जैन के यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे विशेष किराए पर चलाएगा फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरा शेड्यूल

MP Festive Special Trains: त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने उधना-जयनगर और बांद्रा टर्मिनस-गोर...और पढ़ें

By narendra joshiEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 10:12:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 10:12:54 PM (IST)
रतलाम, नागदा और उज्जैन के यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे विशेष किराए पर चलाएगा फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें, जानिए पूरा शेड्यूल
यात्रियों के लिए विशेष किराए पर चलेंगी फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें।

HighLights

  1. अहमदाबाद और मालदा टाउन साप्ताहिक स्पेशल घोषित
  2. यात्रियों के लिए विशेष किराए पर चलेंगी फेस्टिव स्पेशल ट्रेनें
  3. 14 अक्टूबर से 27 नवंबर तक रतलाम होकर चलेगी ट्रेन

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ और यात्रा की मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने उधना-जयनगर और बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच तीन अनारक्षित विशेष रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है।

ये रेलगाड़ियां रतलाम मंडल के रतलाम, नागदा और उज्जैन स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इससे यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा मिलेगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, इन रेलगाड़ियों का संचालन विशेष किराये पर किया जाएगा।

उधना-जयनगर के बीच दो विशेष ट्रेन

रेल संख्या 09073 उधना-जयनगर अनारक्षित साप्ताहिक विशेष रेलगाड़ी 18 और 25 अक्टूबर को रविवार को सुबह 9.50 बजे उधना से रवाना होगी। यह रतलाम में शाम 7.10 बजे, नागदा में रात 8 बजे और उज्जैन में रात 9.05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद मंगलवार सुबह 5.30 बजे जयनगर पहुंचेगी।


वापसी में 09074 जयनगर-उधना विशेष रेलगाड़ी 20 और 27 अक्टूबर को मंगलवार सुबह 9 बजे जयनगर से रवाना होगी। यह उज्जैन में रात 9.45 बजे, नागदा में रात 11.13 बजे और रतलाम में अगले दिन रात 12.05 बजे पहुंचेगी। गुरुवार सुबह 7.30 बजे उधना पहुंचेगी।

दूसरी गाड़ी संख्या 09071 उधना-जयनगर 18 और 25 अक्टूबर को रविवार दोपहर 3.45 बजे रवाना होगी। यह रतलाम में रात 10.45 बजे, नागदा में रात 11.50 बजे और उज्जैन में सोमवार रात 1 बजे पहुंचेगी। मंगलवार सुबह 11.30 बजे जयनगर पहुंचेगी।

वापसी में 09072 जयनगर-उधना 20 और 27 अक्टूबर को मंगलवार दोपहर 1.30 बजे रवाना होगी। यह उज्जैन में रात 11.15 बजे, नागदा में गुरुवार रात 12.15 बजे और रतलाम में रात 12.55 बजे पहुंचेगी। गुरुवार सुबह 8.30 बजे उधना पहुंचेगी।

दोनों ट्रेन वडोदरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेंगी।

बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच भी विशेष ट्रेन

09083 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर 18 और 25 अक्टूबर को रविवार सुबह 4.30 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी। यह रविवार दोपहर 3.45 बजे रतलाम पहुंचेगी और अगले दिन शाम 7.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में 09084 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस 19 और 26 अक्टूबर को सोमवार रात 10.45 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह बुधवार सुबह 2.55 बजे रतलाम पहुंचेगी और दोपहर 1.35 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर ठहरेगी।

यह भी पढ़ें- इंदौर से धार तक जल्द दौड़ेगी ट्रेन, पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण, अंतिम चरण में निर्माण कार्य

अहमदाबाद-मालदा टाउन के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 09401 अहमदाबाद-मालदा टाउन स्पेशल प्रत्येक बुधवार को अहमदाबाद से दोपहर 15:30 बजे प्रस्थान कर रतलाम (20.35/ 20.40 बुधवार), एवं नागदा (21.53 / 21.55) होते हुए शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। यह ट्रेन 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक चलेगी।

इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09402 मालदा टाउन–अहमदाबाद स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को मालदा टाउन से रात 20:05 बजे प्रस्थान कर नागदा (05.40 / 05.42) एवं रतलाम (06.25 / 06.30 रविवार) होते हुए रविवार को दोपहर 13:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक चलेगी।

ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में नडियाद, आनंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बडहरवा और न्यू फरक्का स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।