• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में बड़ा ट्रेन हादसा टला... फाटक में फंसी कार से टकराई हिसार-खड़की एक्सप्रेस, गेटमैन पर नशे का आरोप

हिसार से खड़की की ओर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन गुरुवार रात एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। रतलाम से पहले बंजली बायपास मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग ...और पढ़ें

By narendra joshiEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 11:59:47 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 11:59:47 PM (IST)
रतलाम में बड़ा ट्रेन हादसा टला... फाटक में फंसी कार से टकराई हिसार-खड़की एक्सप्रेस, गेटमैन पर नशे का आरोप
रतलाम में बड़ा ट्रेन हादसा टला

HighLights

  1. हिसार-खड़की एक्सप्रेस के इंजन से टकराकर कार क्षतिग्रस्त
  2. कार सवार समय रहते बाहर निकले, यात्री पूरी तरह सुरक्षित
  3. गेटमैन पर नशे में होने का आरोप, DRM ने दिए जांच के आदेश

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। हिसार से खड़की की ओर जा रही सुपरफास्ट ट्रेन गुरुवार रात एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। रतलाम से पहले बंजली बायपास मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर एक कार फाटक के बीच फंस गई। इसी दौरान फाटक बंद हो गया और ट्रेन संख्या 22980 हिसार-खड़की सुपरफास्ट के इंजन से कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार दूर जा गिरी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार सवार समय रहते बाहर निकल गए थे। ट्रेन में सवार किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

रात 10:30 बजे हुआ हादसा: डीआरएम अश्वनी कुमार समेत रेलवे अधिकारी पहुंचे मौके पर

घटना गुरुवार रात करीब 10:30 बजे की है। हादसे की सूचना मिलने पर डीआरएम अश्वनी कुमार सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। टक्कर से ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। ट्रेन के रतलाम स्टेशन पहुंचने के बाद उसकी पूरी जांच की गई। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।


फाटक खुला देख ट्रैक पर पहुंची थी कार: नशे में धुत था गेटमैन, कमरे में मिलीं बोतलें

फाटक बंद होने से पहले कार लेकर पहुंचे थे ताल निवासी प्रणय उपाध्याय ने बताया कि वह कार क्रमांक जीजे 15 सीके 0369 से ताल से रतलाम की ओर आ रहे थे। रेलवे फाटक खुला होने पर वह कार लेकर क्रॉसिंग के अंदर पहुंचे, लेकिन इसी दौरान फाटक बंद हो गया और कार बीच में फंस गई। इसके बाद वह कार से उतरकर गेटमैन को सूचना देने पहुंचे। प्रणय के अनुसार, गेटमैन का कमरा घटनास्थल से करीब पांच मिनट की दूरी पर था, जबकि ट्रेन आने में लगभग 10 मिनट का समय था। उन्होंने आरोप लगाया कि गेटमैन शराब के नशे में था। उनके मुताबिक, कमरे में शराब और बीयर की बोतलें, केन और गिलास रखे हुए थे। प्रणय ने दावा किया कि उनके पास एक वीडियो भी है, जिसमें गेटमैन नशे की हालत में बात करता दिखाई दे रहा है।

गलत दिशा से ट्रेन आने की कही बात: बाल-बाल बचा बाइक सवार

प्रणय ने बताया कि गेटमैन से बात करने के बाद वह कार के पास लौटे और उसे हटाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान गेटमैन ने उन्हें बताया कि ट्रेन पटरी के पीछे की ओर से आएगी, इस तरफ से नहीं। इसी बीच ट्रेन आ गई और कार से टकरा गई। प्रणय के अनुसार, हादसे के समय कार में वह अकेले थे। मौके पर एक बाइक सवार भी मौजूद था, जो समय रहते किनारे हो गया। उन्होंने कहा कि यदि बाइक सवार समय पर नहीं हटता, तो वह भी हादसे की चपेट में आ सकता था। प्रणय ने आरोप लगाया कि गेटमैन घटना के समय ही नहीं, बल्कि हादसे के बाद भी नशे की हालत में था।

डीआरएम बोले: जांच के बाद होगी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलने पर डीआरएम अश्वनी कुमार सहित रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीआरएम ने कहा कि ट्रेन का संचालन जल्द शुरू कराया जाएगा। घटना की जांच कराई जाएगी और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रेन के इंजन के अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा। गेटमैन के नशे में होने संबंधी आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

यह भी पढ़ें- छतरपुर में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा का भव्य समापन: पं. धीरेंद्र शास्त्री ने दिया 'जाति-पात से ऊपर उठकर' एकजुट होने का संदेश