• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में टैंकर के पहियों के बीच में लेटा युवक; मौत, सीसीटीवी में कैद हुई छह सेकंड की घटना

जावरा-उज्जैन मार्ग पर चापाखेड़ा फंटे के समीप भारत पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार को 28 वर्षीय मांगीलाल पुत्र प्रभुलाल प्रजापत निवासी ग्राम गुर्जर बरड़िय...और पढ़ें

By Jaydeep GurjarEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 08:05:19 AM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 08:05:19 AM (IST)
रतलाम में टैंकर के पहियों के बीच में लेटा युवक; मौत, सीसीटीवी में कैद हुई छह सेकंड की घटना
टैंकर के पास खड़ा मांगीलाल। -वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. जावरा-उज्जैन मार्ग पर मिला था युवक का शव
  2. आशंका थी कि युवक किसी वाहन की चपेट में आने से मारा गया
  3. सीसीटीवी फुटेज में वह खड़े टैंकर के पिछले पहिए के आगे खुद लेटता दिख रहा है

नईदुनिया न्यूज, बड़ावदा (रतलाम) : जावरा-उज्जैन मार्ग पर चापाखेड़ा फंटे के समीप भारत पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार को 28 वर्षीय मांगीलाल पुत्र प्रभुलाल प्रजापत निवासी ग्राम गुर्जर बरड़िया का शव सड़क पर मिला। शुरुआत में आशंका थी कि युवक किसी वाहन की चपेट में आने से मारा गया। बाद में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में वह खड़े टैंकर के पिछले पहिए के आगे खुद लेटता दिखाई दे रहा है। इसके बाद टैंकर आगे बढ़ता है और पहिया उसके ऊपर से गुजर जाता है।

सीसीटीवी फुटेज में 00:35 सेकंड तक युवक टैंकर के पिछले पहियों के पास खड़ा दिखाई देता है। 00:36 से 00:38 सेकंड के बीच टैंकर रुका रहता है और युवक नीचे झुककर पिछले पहिए के ठीक आगे सड़क पर लेट जाता है। 00:38 सेकंड पर वह पहिए के सामने जमीन पर सीधा लेटा हुआ दिखाई देता है।


इसके बाद 00:39 सेकंड पर टैंकर आगे बढ़ना शुरू करता है। 00:40 से 00:41 सेकंड के बीच टैंकर का पहिया युवक के ऊपर से गुजर जाता है। थाना प्रभारी संतोष चौरसिया ने बताया कि फुटेज में दिखाई दे रहे घटनाक्रम से युवक के खुद पहिए के आगे लेटने की बात सामने आती है, लेकिन उसने ऐसा कदम क्यों उठाया और टैंकर चालक को इसकी जानकारी थी या नहीं, यह जांच का विषय है।

पोस्टमार्टम के लिए वाहन नहीं मिला, किया जाम

शव बड़ावदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो घंटे से अधिक समय तक रखा रहा। पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल जावरा ले जाने के लिए समय पर वाहन उपलब्ध नहीं होने से स्वजन ने नाराजगी जताई। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

कुछ समय के लिए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम भी लगा दिया। पुलिस की समझाइश के बाद एमपीआरडीसी की एंबुलेंस पहुंची। इसके बाद शव को जावरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें- 'पापा की इज्जत उतार दी, इन्हें छोड़ना मत...': बैतूल में बेटी के ससुराल वालों से आहत पिता ने दी जान, सुसाइड नोट में छलका दर्द