• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में मौलाना जर्जिस अंसारी के पोस्टर को रौंदते हुए निकले कांवड़ यात्री, भगवान शिव व ब्रह्मा पर की थी टिप्पणी

उत्तर प्रदेश के मौलाना जर्जिस अंसारी द्वारा भगवान शिव, भगवान ब्रह्मा और इससे पहले भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में सोमवार को ह...और पढ़ें

By Jaydeep GurjarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 09:41:24 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 09:41:24 PM (IST)
रतलाम में मौलाना जर्जिस अंसारी के पोस्टर को रौंदते हुए निकले कांवड़ यात्री, भगवान शिव व ब्रह्मा पर की थी टिप्पणी
रतलाम में मौलाना जर्जिस अंसारी के पोस्टर को रौंदते हुए निकले कांवड़ यात्री

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। उत्तर प्रदेश के मौलाना जर्जिस अंसारी द्वारा भगवान शिव, भगवान ब्रह्मा और इससे पहले भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में सोमवार को हिंदू समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। मित्र निवास रोड पर कावड़ यात्रा के स्वागत से पहले मौलाना के फोटो वाले पोस्टर लगाकर उन पर मुर्दाबाद लिखा गया। मार्ग से बिलपांक स्थित विरुपाक्ष महादेव मंदिर जा रही कांवड़ यात्रा भी निकली। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए पोस्टरों के ऊपर से गुजरकर विरोध जताया।

प्रशासनिक सतर्कता, FIR दर्ज करने की मांग और कड़ा विरोध

प्रदर्शन के दौरान मौलाना के खिलाफ कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम, एसआई मुकेश सस्तिया सहित बल मौके पर पहुंचा और स्थिति पर नजर रखी। हिंदू समाज के प्रकाश सांवरिया ने कहा कि किसी भी धर्म के आराध्यों पर आपत्तिजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी को हिंदू धर्मग्रंथों की जानकारी चाहिए तो वह धर्माचार्यों से प्राप्त करे।


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा विवाद

गौरतलब है कि मौलाना जर्जिस अंसारी का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद विवाद शुरू हुआ है। वीडियो में भगवान शिव, भगवान ब्रह्मा और शिवलिंग पूजा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का दावा किया जा रहा है। इससे पहले भी भगवान श्रीकृष्ण को लेकर उनके बयान पर विवाद हो चुका है।

यह भी पढ़ें- 'पटवारी नपती करने आए तो सही, पैर काट दूंगा...', पूर्व भाजपा MLA राधेश्याम पाटीदार का विवादित Video Viral