• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Murder in Ratlam: पेट में चाकू घोंपकर 17 साल के किशोर की हत्या, किसने मारा अभी पता नहीं चला

Murder in Ratlam: अस्सी फीट रोड से तिरुपति नगर जाने वाले मार्ग की एक गली में घायल पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची तो मृत घोषित कर दिया।

By Hemraj YadavEdited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Tue, 03 Oct 2023 10:09:07 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Oct 2023 01:09:39 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Murder in Ratlam: पेट में चाकू घोंपकर 17 साल के किशोर की हत्या, किसने मारा अभी पता नहीं चला

HighLights

  1. किशोर के घायल पड़ा होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थी औद्योगिक थाना की पुलिस।
  2. किशोर पुलिस को सिर्फ अपना नाम और पता ही बता पाया। इसके बाद उसकी मौत हो गई।
  3. किशोर की मां की तबीयत खराब होने पर पिता इलाज के लिए वडोदरा ले गए हैं।

Murder in Ratlam: रतलाम (नईदुनिया प्रतिनिधि)। औद्योगिक थाना क्षेत्र के अस्सी फीट रोड से तिरुपति नगर जाने वाले मार्ग की एक गली में मंगलवार रात पेट में चाकू घोंपकर 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। हत्या किसने और क्यों की, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय विनोद पुत्र जगदीश पांचाल निवासी महेश नगर अस्सी फीट रोड से तिरुपति नगर की तरफ जाने वाले मार्ग पर पानी की टंकी के पास वाली गली में घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। मंगलवार रात करीब 8 बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली थी। डायल 100 का दल और थाने से पुलिस अधिकारी व जवान मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।


naidunia_image

सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही पुलिस

पुलिस के अनुसार, विनोद ने केवल अपना नाम और पता बताया था, इसके आधार पर उसके स्वजन को सूचना दी गई। उसके रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया है । पोस्टमार्टम बुधवार सुबह कराया जाएगा। उसे किसने और क्यों चाकू मारा, यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।

इकलौता पुत्र था, माता-पिता इलाज के लिए वडोदरा गए हैं

विनोद की मां की तबीयत खराब होने पर उसके पिता उन्हें इलाज के लिए वडोदरा (गुजरात) ले गए हैं। विनोद इकलौता पुत्र था। उसकी दो बड़ी बहनें हैं । वह घर से कब निकला और उसे किसने चाकू मारा देर रात तक यह पता नहीं चल पाया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।