• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

पत्नी की हत्या के बाद गूगल पर खोजा गला दबाने के निशान मिटाने की क्रीम, कोर्ट ने गूगल सर्च हिस्ट्री को माना अहम साक्ष्य, पति को उम्रकैद

MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम में पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने गूगल सर्च हिस्ट्री को अहम साक्ष्य मानते हुए पति को आजीवन कारावास...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 22 Dec 2025 10:06:02 AM (IST)Updated Date: Mon, 22 Dec 2025 10:26:46 AM (IST)
पत्नी की हत्या के बाद गूगल पर खोजा गला दबाने के निशान मिटाने की क्रीम, कोर्ट ने गूगल सर्च हिस्ट्री को माना अहम साक्ष्य, पति को उम्रकैद
कोर्ट ने गूगल सर्च हिस्ट्री को माना अहम साक्ष्य, पति को उम्रकैद।

HighLights

  1. शराब पीने का पत्नी करती थी विरोध
  2. मध्य प्रदेश के रतलाम कोर्ट का मामला
  3. परिस्थिति जन्य साक्ष्य के रूप में स्वीकार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में प्रधान सत्र न्यायाधीश निना आशापुरे के न्यायालय ने गूगल सर्च हिस्ट्री को अहम साक्ष्य मानते हुए पति ग्राम झरसंदला निवासी 23 वर्षीय राकेश गायरी पुत्र कैलाश चौधरी को आजीवन कारावास व तीन हजार रुपये की सजा सुनाई है।

शराब पीने का पत्नी करती थी विरोध

जिला लोक अभियोजक सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतका बुलबुल और राकेश के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बुलबुल पति राकेश के आदतन शराब पीने एवं रात में देर से घर आने की बात को लेकर विरोध करती थी। इसी विवाद में राकेश ने पहले बुलबुल के साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।


सबूत मिटाने के लिए मोबाइल पर किए सर्च

हत्या के बाद राकेश ने अपने मोबाइल फोन के माध्यम से गूगल सर्च इंजन पर ऐसे सर्च शुरू किए जिनसे वह अपराध के सबूत मिटाने की जानकारी प्राप्त कर सके। राकेश ने गूगल पर यह सर्च किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने के निशान आते हैं या नहीं, यदि आते हैं तो उन्हें मिटाने के लिए कौन सी क्रीम सबसे बेहतर है।पोस्टमार्टम में गला फाड़ा जाता है या नहीं जैसी जानकारियां खोजी गईं।

यह भी पढ़ें- पिछली पत्‍नी को तलाक दिए बिना शादी की, संबंध बनाए, बाद में पता चला ऐसी 5 शादियां कर चुका है

परिस्थिति जन्य साक्ष्य के रूप में कोर्ट ने किया स्वीकार

न्यायालय ने इन सर्चिंग को महत्वपूर्ण परिस्थिति जन्य साक्ष्य के रूप में स्वीकार किया। प्रकरण में थाना बिलपांक के निरीक्षक अय्यूब खान द्वारा पूछताछ के दौरान राकेश ने पत्नी बुलबुल की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया।

हालांकि घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी साक्षी नहीं था। इसके बावजूद पुलिस द्वारा प्रस्तुत परिस्थितिजन्य साक्ष्य, राकेश के मोबाइल में की गई सर्चिंग और यह तथ्य कि अंतिम बार बुलबुल को राकेश के साथ जीवित देखा गया, न्यायालय में प्रमाणित हुआ।