• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ratlam News: क्रिकेट सट्टेबाज की तलाश में अजमेर जाएगा पुलिस दल, धोखाधड़ी के आरोपित ने 20 लाख रुपये देना बताया

रतलाम पु‍लिस की गिरफ्त में आए धोखाधड़ी के आरोपित ने पूछताछ के दौरान अनेक खुलासे किए हैं। उससे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अब एक क्रिकेट सट्टेबाज की त...और पढ़ें

By arif qureshiEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 08 Jul 2024 02:25:10 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jul 2024 02:25:10 PM (IST)
Ratlam News: क्रिकेट सट्टेबाज की तलाश में अजमेर जाएगा पुलिस दल, धोखाधड़ी के आरोपित ने 20 लाख रुपये देना बताया

HighLights

  1. आरोपित की पुलिस रिमांड 11 जुलाई तक बढ़ा दी गई।
  2. मामला फाइनेंस कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी करने का।
  3. धोखाधड़ी से प्राप्त काफी रुपया क्रिकेट सट्टे में गंवा दिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। फाइनेंस कंपनी खोलने के नाम पर भवन किराये से लेकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपित 52 वर्षीय मोहम्मद फारूक पुत्र फकीर मोहम्मद निवासी निवासी अहमदाबाद (गुजरात) को स्टेशन रोड पुलिस ने पुलिस रिमांड अवधि खत्म होने पर रविवार को पुन: न्यायालय में पेश किया।

पुलिस ने उससे रुपये जब्त करने, क्रिकेट सट्टे के बुकी के बारे में जानकारी लेने के लिए पुलिस रिमांड बढ़ाने की मांग की। न्यायालय ने उसे 11 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए। उसने करीब 20 लाख रुपये क्रिकेट सट्टे के बुकी को देना बताया है। पुलिस दल अब बुकी की तलाश करने के लिए उसे लेकर अजमेर लेकर जाएगा।


naidunia_image

उल्लेखनीय है कि नवंबर 2023 में आरोपित मोहम्मद फारूक ने स्थानीय स्टेशन रोड निवासी फरियादी गिरीश मेहता से संपर्क कर बताया था कि उसे फाइनेंस कंपनी खोलने के लिए ऑफिस व निवास करने के लिए एक भवन किराये से चाहिए। उन्होंने एग्रीमेंट कर उसे भवन किराये पर दे दिया था। फारूक ने लोकल एड्रेस पर मोबाइल फोन की नई सिम लेकर महाराष्ट्र बैंक में खाता खुलवाया था। इसके बाद उसने गेट ग्लोबल नाम से फाइनेंस कंपनी का आफिस खोलकर विज्ञापन देकर कर्मचारियों की भर्ती की थी।

साजिश के तहत उसने हाउस, बिजनेस, पर्सनल, मार्टगेज, एग्रीकल्चर लोन आदि के पंपलेट छपवाकर आफिस खोला था। उसने कर्मचारियों को रतलाम के आसपास के क्षेत्रों में भेजकर लोगों से लोन देने के लिए प्रक्रिया फीस के नाम पर 40 दिन में करीब 15 लाख रुपए एकत्र किए थे।

इसके अलावा उसने मकान मालिक गिरीश मेहता से लोन वितरित करने के नाम पर 27 लाख रुपये कुछ दिन बाद वापस करने के नाम पर लिए थे। धोखाधड़ी के रुपये लेकर वह मुंबई आरबीआई ऑफिस जाने का बात कहकर भाग निकला था। फरवरी 2024 में मेहता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट की थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। वह छह जुलाई को किसी काम से रतलाम आया था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने उसे सात जुलाई तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश दिए थे।

आइपीएल में हार गया रुपये

पुलिस के अनुसार पूछताछ में मोहम्मद फारूख ने बताया कि वह धोखाधड़ी से प्राप्त काफी रुपया आइपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान क्रिकेट के सट्टे में हार गया। उसने करीब 20 लाख रुपये अजमेर में रह रहे क्रिकेट सट्टे के एक बुकी को दिए थे। उक्त बुकी की तलाश में एक-दो दिन में दल उसे अजमेर लेकर जाएगा। उसने राजस्थान के जोधपुर में सन फाइनेंस व सीकर में सूर्या फाइनेंस, उड़ीसा के भुवनेश्वर में ईजी फाइनेंस. गुजरात के सूरत में एक्सलुट शोपर्स, बिहार, झारखंड, अहमदाबाद आदि स्थानों पर अलग-अलग कंपनी के नाम से आफिस खोले थे। पुलिस उक्त आफिसों के बारे में भी जानकारी निकाल रही है।