
रतलाम, नईदुनिया प्रतिनिधि। रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम डाबड़ी से लापता 42 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी भेरूलाल गुर्जर का शव दो दिन उसके ही कुएं मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गई। उसके कुएं में गिरने का कारण पता नहीं चला है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार लक्ष्मी 28 मार्च को अपने घर पर बगैर बताए कहीं चली गई थी। स्वजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच 30 मार्च की शाम उसका शव कुएं में मिला। पुत्र लोकेश ने अन्य लोगों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया।
रविवार को पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया गया है। उसके पुत्र लोकेश ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम पर खेत पर स्थित कुएं पर गया था तो मुंडेर के पास उसे मां की चप्पलें दिखाई दी। अंदर झांककर देखा तो मां का शव कुएं में था। महिला के दो दिन पहले घर से बगैर बताए जाने की जानकारी स्वजन ने दी थी। मामले की विवेचना की जा रही है।