• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में प्रेम विवाह से नाराज ससुर की साजिश, मुंहबोले दामाद से कराई दामाद पर फायरिंग; दोनों गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन परिसर में 19 अक्टूबर को सुनील प्रजापत पर फायरिंग के मामले में प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को रास्ते से हटाने के लिए अपने मुंहबोले दामाद को शूटर बनाया था।

By Jaydeep GurjarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 09:15:46 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 09:15:46 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रतलाम में प्रेम विवाह से नाराज ससुर की साजिश, मुंहबोले दामाद से कराई दामाद पर फायरिंग; दोनों गिरफ्तार
रतलाम में प्रेम विवाह से नाराज ससुर की साजिश

HighLights

  1. प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने मुंहबोले दामाद को बनाया शूटर
  2. पिस्तौल में दूसरी गोली फंसने से बच गई सुनील प्रजापत की जान
  3. GRP के दबाव में दोनों आरोपितों ने किया समर्पण, जेल भेजे गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। रेलवे स्टेशन परिसर में 19 अक्टूबर को सुनील प्रजापत पर फायरिंग के मामले में प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को रास्ते से हटाने के लिए अपने मुंहबोले दामाद को शूटर बनाया था। आरोपित ने सुनील पर दो गोलियां चलाने का प्रयास किया। एक गोली उसकी पीठ में लगी, जबकि दूसरी पिस्तौल में फंस गई। इससे सुनील की जान बच गई। जीआरपी ने शनिवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

उज्जैन में रहकर जुटाई दामाद की दिनचर्या की जानकारी

जूनी कालाल सेरी निवासी 49 वर्षीय कोमल सिंह पुत्र शंभू सिंह पंवार उर्फ नाना की बेटी ने करीब छह महीने पहले सुनील से प्रेम विवाह किया था। इससे कोमल नाराज था। उसने बड़ी बेटी की शादी होने के बाद सुनील की हत्या की साजिश रची। इसके लिए उज्जैन जिले के नागदा जंक्शन के जवाहर मार्ग निवासी 37 वर्षीय गौरव नागदा पुत्र जवाहरलाल नागदा को तैयार किया। गौरव की पत्नी कोमल की मुंहबोली बेटी थी। इसी रिश्ते के कारण कोमल गौरव को मुंहबोला दामाद मानता था।


साजिश को अंजाम देने से पहले कोमल तीन-चार महीने तक रतलाम स्थित अपने घर के बजाय उज्जैन में रहा। इस दौरान उसने रतलाम के पुराने परिचितों के माध्यम से सुनील की दिनचर्या की जानकारी जुटाई। वह सामान्य बातचीत के बहाने फोन कर सुनील की गतिविधियों पर नजर रखता था। उसे पता था कि सुनील रोज काम के लिए दाहोद जाता है। इस तरह उसने वारदात के लिए समय और मौका तय किया। हमला करने के बाद दोनों राजस्थान और अन्य शहरों में भाग निकले थे। मोबाइल भी बंद कर लिया था।

ट्रेन में खरीदी पिस्तौल, नाना को थी जानकारी

गौरव ने पुलिस को बताया कि उसने एक-दो साल पहले ट्रेन में मिले अज्ञात व्यक्ति से पिस्तौल खरीदी थी। इसकी जानकारी कोमल को दी थी। 19 अक्टूबर को दोनों बिना नंबर की कार और एक्टिवा से रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे। स्टेशन परिसर में रेस्टोरेंट ऑन व्हील्स के पीछे ट्रेन से उतरकर जा रहे सुनील पर गौरव ने गोली चलाई। एक गोली सुनील की पीठ में लगी, जबकि दूसरी पिस्तौल में फंस गई। कोमल वाहन चला रहा था।

यह भी पढ़ें- शराब दुकान परिसर में बैठकर पी शराब, मुंह से झाग निकलने के बाद युवक ने तोड़ा दम, दूसरा गंभीर; दुकान सील

गोली लगने से घायल सुनील को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था। गोली रीढ़ के पास फंस गई थी। सुनील को वडोदरा ले जाया गया, जहां ऑपरेशन कर गोली निकाली गई। GRP ने आरोपियों पर दबाव बनाया तो दोनों ने समर्पण कर दिया। एक्टिवा और पिस्तौल जब्त की है। कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी सोहनलाल पाटीदार, एएसआई नौशाद खान, एएसआई शिव सिंह तथा प्रधान आरक्षक संजय, लवेंद्र भट्ट, अंकित शेखावत, अभिषेक, भूपेंद्र और ऋषभ की भूमिका रही।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।