• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मालगाड़ी के इंजन में आग लगी, बुझाने में चालक का हाथ झुलसा

नामली (नईदुनिया न्यूज)। सोमवार शाम रतलाम-नीमच रेलखंड पर रतलाम से करीब आठ किमी आगे धौंसवास के समीप मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। लोको पायलट व सहायक ने ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Tue, 28 Jun 2022 12:26:23 AM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jun 2022 12:26:23 AM (IST)
मालगाड़ी के इंजन में आग लगी, बुझाने में चालक का हाथ झुलसा

नामली (नईदुनिया न्यूज)। सोमवार शाम रतलाम-नीमच रेलखंड पर रतलाम से करीब आठ किमी आगे धौंसवास के समीप मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। लोको पायलट व सहायक ने समझदारी दिखाते हुए तत्काल मालगाड़ी रोकी और इंजन में मौजूद अग्निशमन यंत्र से आग बुझा दी। इस दौरान चालक का एक हाथ भी झुलस गया। करीब पचास मिनट बाद मालगाड़ी आगे के लिए रवाना हुई।

वड़ोदरा से चित्तौड़गढ़ के लिए मैदा व अन्य सामग्री लेकर निकली मालगाड़ी रतलाम से आगे धौंसवास तक पहुंची तब शाम करीब 4ः05 बजे इंजन के एक हिस्से में अचानक चिंगारी निकली व आग लग गई। आग लगती देख चालक कमलसिंह शेखावत, रामप्रसाद शर्मा ने ट्रेन रोक दी। इंजन में जिस हिस्से में आग लगी थी वहीं अग्निशमन यंत्र भी रखा था। चालक कमलसिंह ने तत्परता से अग्निशमन यंत्र निकाला और आग बुझा दी। हालांकि इस दौरान उनका एक हाथ झुलस गया। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और चालक दल की सहायता की।


रेलवे कंट्रोल रूम पर भी इसकी सूचना दी गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड़ भी निकली, लेकिन घटनास्थल के आसपास खेत होने व आवाजाही का रास्ता नहीं होने से फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंच पाई। बाद में शाम 5ः05 बजे ट्रेन चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना हुई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया, लेकिन प्रारंभिक तौर पर शार्ट सर्किट से वायरिंग जलने की बात सामने आ रही है।

रंजिश व शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर मारपीट

रतलाम। माणकचौक थाना क्षेत्र के करमदी नमकीन कलस्टर के पास दो भाइयों ने रंजिश व शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर 32 वर्षीय विजय पुत्र नाहरसिंह सिसौदिया निवासी नयागांव उसकी बहन पायल व भाणेज अजय के साथ मारपीट की।

जानकारी के अनुसार विजय ने पुलिस को बताया कि वह बाइक पर जा रहा था, तभी आरोपित धर्मेद्र निवासी करमदी व उसके भाई सुरेश ने रास्ता रोककर कहा कि तेरे भाणेज नाना लोहार के यहां पिकअप वाहन क्यों लगाया। हमें शराब पीने के लिए रुपये दे। रुपये देने से मना करने पर मारपीट करने लगे। अजय को फोन कर मौके पर बुलाया तो गाली गलौच कर सुरेश ने किसी नुकीली वस्तु से अजय के साथ मारपीट की। इससे उसके पेट, सीने पर चोट आई। बहन पायल ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।

0000

जहर पीने से मौत

रतलाम। जहर पीने से 22 वर्षीय श्यामू उर्फ श्यामराज पुत्र शांतु कटारा निवासी ग्राम बावडी थाना शिवगढ़ की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उसे जहर पीने से 25 जून की शाम करीब सात बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार व सोमवार की दरमिायनी रात 3.10 बजे उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम कराकर शव उसके स्वजन को सौंप दिया गया है। उसके जहर पीने का कारण पता नहीं चल पाया है, जांच की जा रही है।

0000

बाइकों की भिड़ंत में घायल

रतलाम। बिलपांक थाना क्षेत्र के सातरुंडा माताजी क्षेत्र में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इससे एक बाइक पर सवार 22 वर्षीय राहुल पुत्र बाबू बंजारा निवासी ग्राम भुवानीपाड़ा घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।