
रतलाम। शहर सहित अंचल में सावन मास के तीसरे सोमवार को पूरा माहौल शिवमय रहा। सुबह से रात तक महादेव के जयकारे गूंजते रहे। विभिन्ना स्थानों से कावड़ यात्रा निकली। शिवालयों में भक्तों का मेला लगा रहा। भक्तों और कावड़ यात्रियों ने पवित्र नदियों के जल से महादेव का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की। महादेव का नयनाभिराम श्रृंगार कर महाआरती उतारी गई। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया।
शहर के अमृत सागर तालाब किनारे स्थित प्राचीन श्री गढ़ कैलाश महादेव मंदिर में श्रावण उत्सव धार्मिक उल्लास से मनाया जाएगा। मंदिर परिसर में प्रतिदिन अनेक धार्मिक कार्यक्रम हो रहे हैं। सोमवार को 1111 दीप शिखाओं से महादेव की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कावड़ यात्रा निकाली
बदनारा महाकाल ग्रुप द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक में सावन मास के तीसरे सोमवार पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जिले सहित अन्य स्थानों के श्रद्धालुओं ने महादेव के दरबार में शीश नवाया। मोहनलाल पाटीदार, राजेश पटेल, राजू सेठ, रमेश पाटीदार, गोपाल पाटीदार आदि उपस्थित रहे।
नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव का सहस्त्रधारा अभिषेक
राजपूत धर्मशाला हाथीखाना स्थित जागनाथ महादेव मंदिर पर सुबह अभिषेक-पूजन कर आरती की गई। शाम को राजपूत महिला मंडल द्वारा जागनाथ महादेव का आकर्षक श्रृंगार कर आरती की गई। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के खेतलपुर स्थित गंगा आश्रम में भगवान नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव का सहस्त्रधारा अभिषेक किया गया। समाजजनों के साथ महापौर प्रहलाद पटेल ने भगवान का अभिषेक कर धर्म लाभ लिया। साथ ही उपस्थित समाजजनों के साथ भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समाज की ओर से गंगाराम धाकड़, जितेंद्र भट्ट, संतोष शर्मा, मनकामेश्वर जोशी, सुरेश जोशी, सत्यदीप भट्ट, अनुराधा शर्मा द्वारा महापौर का सम्मान किया गया। समाज अध्यक्ष अनिल कुमार भट्ट ने महापौर को स्मृति चि- भेंट किया। यजमान पुष्पलता मेहता, विजय, अजय, कामिनी मेहता का समाज द्वारा अभिनंदन किया गया। भेरूशंकर व्यास, हरिओम जोशी, मनोहरलाल शर्मा, नर्मदाशंकर, प्रकाश उपाध्याय, अक्षयवट प्रसाद मेहता, भारत भूषण, पीयूष जोशी, चैतन्य, प्रवीण शर्मा, पुष्पेंद्र जोशी, हरिवंश शर्मा, गौरी भट्ट, गायत्री, साधना, संगीता, योगिता, तृप्ति, राजेश्वरी, मंजुला जोशी, कृष्णा व्यास, सुमनलता जोशी, कुसुम जोशी आदि उपस्थित रहे। संचालन सचिव ब्रजेंद्र मेहता ने किया। आभार तृप्ति शर्मा ने माना।
सोमनाथ महादेव का भांग से श्रृंगार
पैलेस रोड स्थित सोमनाथ महादेव मंदिर में हरीशचंद्र चतुर्वेदी के सान्निाध्य में अभिषेक किया गया। अभिषेक का लाभ शरद-सुमन जोशी ने लिया। अमर दीप युवा मंच द्वारा महादेव का भांग से मनोहारी श्रृंगार किया गया। पुजारी वीरेंद्रदास बैरागी ने मंदिर परिसर की सजावट की। मंच के प्रचार सचिव कमल व्यास ने बताया कि महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।
0000
कोटेश्वर महादेव का किया अभिषेक
सिमलावदा। श्रावण माह के चलते देवालयों शिव भक्ति की धूम मची हुई है। महादेव का दूध, जल व पंचामृत से अभिषेक कर पूजा-अर्चना की जा रही है। सोमवार सुबह गांव से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें गांव सहित आसपास क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा सातरुंडा, रत्तागिरी, सरवड़ होते हुए कुंडाल कोटेश्वर पहुंची। महिलाओं द्वारा पांडव कालीन कोटेश्वर महादेव का अभिषेक किया गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कई सामाजिक संस्थाओं व समाजसेवियों द्वारा फल व फलाहार कराया गया।
कावड़ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु
सैलाना। नामली के धार्मिक संगठन भोले भक्त मंडल कल्याण समिति की कावड़ यात्रा का नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल भोले के भक्त आकर्षक वेशभूषा में शामिल हुए। डीजे व ढोल की थाप पर भक्तों ने नृत्य किया।
दिनभर लगा रहा भक्तों का तांता
प्रीतमनगर। समीपस्थ ग्राम बिलपांक स्थित प्राचीन विरुपाक्ष मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार को भक्तों और कावड़ यात्रियों का दिनभर तांता लगा रहा। सैकड़ों किलोमीटर दूर से कावड़ यात्रियों का पैदल आकर अभिषेक करने का क्रम चलता रहा। महाकाल सेवा समिति द्वारा चार सौ लीटर दूध और फरियाली में आठ क्विंटल खिचड़ी की प्रसाद का वितरण किया गया। संजय हाका ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार आठ अगस्त को दोपहर तीन विरुपाक्ष महादेव की शाही सवारी निकलेगी, जो ग्राम भ्रमण कर वापस मंदिर पर आएगी।
भूतेश्वर महादेव की सवारी निकली
पिपलौदा। नगर में भूतेश्वर महादेव मंदिर पर सुबह से भक्तों की कतारें लगी रही। मंदिर पर ही झांकी मंडप सजाया गया। झांकियां बनाई गई। पालकी में महादेव को विराजित कर नगर भ्रमण करया गया। नगरवासियों ने फूल की वर्षा की। साथ ही जगह-जगह पूजा की गई। बाद में भूतेश्वर महादेव मंदिर पर महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। हतनारा में सावन माह के तीसरे सोमवार पर श्री पंचमुखी महादेव मंदिर पर भक्तों का मेला लगा रहा। पुजारी नाथूनाथ योगी ने बताया कि मंदिर पर तड़के से ही भक्तों की आवाजाही शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही। केदारेश्वर और गौतमेश्वर के लिए कई श्रद्धालु पैदल और कई वाहनों से पहुंचे। सावन के आखिरी सोमवार को गांव के महादेव की शाही सवारी निकाली जाएगी।
108 पार्थिव शिवलिंग का महारुद्राभिषेक
आलोट। क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि, भरपूर वर्षा व अनादिकल्पेश्वर महादेव मंदिर जीर्णोद्धार कार्य शीघ्र पूर्ण हो ऐसी कामनाओं को लेकर सावन माह के तीसरे सोमवार को गुरु भक्त महिला मंडल व सैल्यूट तिरंगा संस्था द्वारा नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित पोरवाल समाज की धर्मशाला पर महापार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। पं. दुर्गेश दुबे के सान्निाध्य व पं. संतोष तिवारी टीम, उज्जैन व नलखेड़ा से आए विद्वान आचार्यो द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उपस्थित महिला-पुरुष से पूजन, अभिषेक कराया गया। नवनिर्वाचित पार्षद अमित चौधरी, प्रमोद मेहता, अशोक देवड़ा, संस्था प्रदेशाध्यक्ष राकेश चौहान, राजेश जोशी अग्निहोत्री, अन्नापूर्णा काला, रमा जोशी, खुशबू कामरिया, जूली कोठारी, ऋतु वरोला, शीतल चौहान, बरखा जोशी, जया निगम, मीना शर्मा, योगेश निगम, जितेंद्र वरोला, महेश निगम, दीपक झंडी, मनोज शर्मा, गोपाल शर्मा, रमेश सोनगरा, रामलाल सूर्यवंशी, पवन कुमावत आदि उपस्थित थे। राकेश चौहान ने बताया कि संस्था द्वारा कुछ माह पूर्व नगर में शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया था। इसमें बची राशि में 61 हजार रुपये अनादिकल्पेश्वर महादेव मंदिर जीर्णोद्धार समिति व 11 हजार रुपये खेड़ापति हनुमान मंदिर पालनगरा-आलोट भंडारा समिति को प्रदान की गई।
अनादिकल्पेश्वर महादेव की पहली सवारी निकली
नगर के अनादिकल्पेश्वर महादेव मंदिर से शाम को भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद पालकी में विराजित कर शाही ठाठ-बाट के साथ नगर भ्रमण कराया गया। धरोला नाके पर पालकी में विराजित भोलेनाथ का नगर प्रवेश महाआरती के बाद कराया गया। सवारी के लाभार्थी दिनेश कोठारी परिवार थे। भोलेनाथ की सवारी के साथ विधायक मनोज चावला, शंकर सवारी समिति अध्यक्ष उपेंद्रसिंह यादव आदि उपस्थित थे। भोलेनाथ के नगर प्रवेश के दौरान मार्ग में आने वाले मंदिरों पर आरती की गई। नगर में जगह-जगह भोलेनाथ का श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। संजय चौक चौराहे पर अकल चबूतरा मित्र मंडल द्वारा सवारी के साथ चल रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। नगर के शिवालयों में दर्शनार्थियों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। अभिषेक-पूजन का सिलसिला दिनभर चला। विक्रमगढ़ के ओंकारेश्वर महादेव मंदिर से भी शाम को महादेव की प्रथम सवारी निकाली गई।
बरखेड़ाकलां स्थित चंबल नदी से कावड़ यात्री जल लेकर कमलेश्वर महादेव मंदिर से मनुनिया महादेव मंदिर के लिए गाजे-बाजे के साथ निकले। जगह-जगह कावड़ यात्रा का स्वागत किया गया। कराड़िया में कावड़ यात्रियों को अल्पाहार देकर स्वागत किया गया। दोपहर बाद कावड़ यात्रियों का जत्था मनुनिया महादेव पहुंचा और अभिषेक किया गया। कावड़ यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी।
रूई से किया महादेव का श्रृंगार
ढोढर। सावन के तृतीय सोमवार पर शिवालयों में महादेव का आकर्षक श्रृंगार कर महाआरती की गई। स्थानीय बस स्टैंड स्थित श्रीराम-जानकी, बालाजी मंदिर पर भगवान शिव का रूई से आकर्षक श्रृंगार किया गया। शाम को महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।
डीजे की धुन पर थिरके कदम
करिया। बिल्वपत्रेश्वर महादेव व नीलकंठ महादेव मंदिर पर अभिषेक व पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। महाकाल भक्त मंडल द्वारा गांव के हनुमान सागर तालाब से अडवानिया स्थित केदारेश्वर मंदिर तक पैदल कावड़ यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली कावड़ यात्रा में भक्ति गीतों की धुन पर भक्त थिरकते रहे। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड के जितेंद्र बैरागी, पवन शर्मा, अंकित बैरागी, निर्मल पाटीदार, सत्यनारायण पाटीदार द्वारा कावड़ यात्रा का बस स्टैंड पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा में सरपंच प्रतिनिधि दिनेश खराड़ी, उपसरपंच देवीलाल धबाई की उपस्थिति में गांव सहित पहाड़ी बंगला से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मलित हुए। सफल आयोजन पर महाकाल भक्त समिति के पवन मोहनलाल पाटीदार, मुकेश सोलंकी, मोहनलाल पाटीदार, लक्ष्मीकांत शर्मा ने गांववासियों का आभार माना।