• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम जिले में भजन संध्या के दौरान हुए हमले में 6 पुलिसकर्मी घायल, पत्थरों और डंडों से मारपीट

Attack on Police in Ratlam: रतलाम की माननखेड़ा चौकी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

By Digital DeskEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 07:41:01 AM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 07:49:19 AM (IST)
रतलाम जिले में भजन संध्या के दौरान हुए हमले में 6 पुलिसकर्मी घायल, पत्थरों और डंडों से मारपीट
पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी।

HighLights

  1. थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद सहित छह पुलिसकर्मियों को चोटें आईं
  2. सभी घायलों ने शासकीय अस्पताल जावरा में मेडिकल परीक्षण कराया
  3. रतलाम जिले में तीन दिन में पुलिस पर हमले की यहा दूसरी घटना है

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। रतलाम जिले के रिंगनोद थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलिया जोधा में डोल ग्यारस पर आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर चढ़ने की बात को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस पर हमले तक पहुंच गया। समझाइश के बाद घर गया युवक अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ लौटकर आया और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से पत्थर व डंडों से हमला कर दिया।

घटना में थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद सहित छह पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। सभी घायलों ने शासकीय अस्पताल जावरा में मेडिकल परीक्षण कराया। माननखेड़ा चौकी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया है। सभी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। जिले में तीन दिन में पुलिस पर हमले की यहा दूसरी घटना है। इससे पहले तेजा दशमी जुलूस के दौरान शिवगढ़ में आरक्षक पर हमला हो चुका है।


स्टेज पर चढ़कर धमकी दी

आरक्षक घनश्याम कुमावत की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार की रात वे डोल ग्यारस की ड्यूटी के दौरान ग्राम पिपलिया जोधा में भजन संध्या कार्यक्रम में तैनात थे। कार्यक्रम के दौरान सुनील बागरी स्टेज पर चढ़ गया। समिति के सदस्यों ने उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना और चिल्लाचोट करने लगा।

आरक्षक घनश्याम कुमावत और आरक्षक संतोष ने उसे समझाने का प्रयास किया। इस पर सुनील ने धमकी दी और घर चला गया। आरक्षक ने घटना की सूचना थाना प्रभारी को दी।

सिर के बाईं तरफ लगा पत्थर

रात करीब 11:20 बजे थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद और चौकी प्रभारी राजेश मालवीय मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी शासकीय माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री के पास खड़े थे, तभी सुनील बागरी अपने भाई दिलीप, जितेंद्र, पिता रामसुख, मां धापुबाई तथा परिवार के कैलाश और अर्जुन के साथ वहां पहुंचा।

सभी मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए एक साथ होकर पत्थर और डंडे लेकर आए तथा पुलिस पर हमला कर दिया। हमले में आरक्षक नरेंद्रसिंह हाड़ा के सिर में बाईं तरफ पत्थर लगने से खून निकलने लगा।

यह भी पढ़ें- रतलाम में पुलिसकर्मी को युवक ने जड़ा थप्पड़, चेकिंग में मिला चाकू तो कॉन्स्टेबल पर उठाया हाथ, वीडियो वायरल

थाना प्रभारी आनंदसिंह आजाद के सिर में पीछे दाईं तरफ चोट आई। आरक्षक घनश्याम कुमावत की दाईं कलाई और बाएं हाथ के पंजे पर लकड़ी से चोट लगी। प्रधान आरक्षक सुधीरसिंह के बाएं पैर में पत्थर लगने से चोट आई तथा झूमाझटकी में चेहरे पर नाखून से खरोंच आई। आरक्षक संतोष की बाईं कलाई और आरक्षक अनिल डांगी की पीठ पर पत्थर लगने से चोट आई।

इसी दौरान सरपंच प्रतिनिधि कालूराम कुमावत, भारतदास बैरागी, धर्मेंद्र पाटीदार और जुझारलाल पाटीदार मौके पर पहुंचे तथा बीच-बचाव किया। चौकी प्रभारी राजेश मालवीय ने बताया कि आरोपी दिलीप, सुनील, जितेंद्र, रामसुख, कैलाश, अर्जुन और धापुबाई बागरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- राजगढ़ में 2 दिन में 4 बार पिटी जिले की पुलिस, बदमाशों के हौसले बुलंद; प्रधान आरक्षक से लूट के बाद 6 गिरफ्तार