• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

सपना ठाकुर के खिलाफ मिली छठी शिकायत, केस मजबूत करवाने के नाम पर लिए 4.50 लाख रुपये

सपना ने खुद को रतलाम-मंदसौर में नारकोटिक्स विभाग की टीआई बताते हुए कहा कि पुलिस और न्यायालय में मजिस्ट्रेट व बाबू से उसके संपर्क हैं।

By Jaydeep GurjarEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 01:01:15 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 01:07:54 PM (IST)
सपना ठाकुर के खिलाफ मिली छठी शिकायत, केस मजबूत करवाने के नाम पर लिए 4.50 लाख रुपये
वॉट्सएप का स्क्रीन शॉट और पुलिस की गिरफ्त में सपना ठाकुर की तस्वीर।

HighLights

  1. पीड़ित के भाई की हत्या के दौरान इंदौर के अस्पताल में मिली थी
  2. नारकोटिक्स टीआई बनकर मजिस्ट्रेट से पहचान का दिया हवाला
  3. 4.50 लाख रुपये लेने के बाद सपना ने फोन उठाना किया बंद

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। बहुचर्चित ठगी मामलों में सामने आई सपना ठाकुर के खिलाफ इंदौर जिले के पीथमपुर सागौर निवासी इमरान खान की शिकायत ने एक और कड़ी जोड़ दी है। इमरान का आरोप है कि 30 मई को इंदौर के चोइथराम अस्पताल में मुलाकात के दौरान सपना ने खुद को नारकोटिक्स विभाग की टीआई बताया था।

उस समय उसका घायल भाई सलमान अस्पताल में भर्ती था। सपना ने सलमान से जुड़े मामले में ठोस पुलिस कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। इसके बाद 18 जून को बिलपांक टोल के पास इमरान ने उसे 4.50 लाख रुपये दिए थे। इमरान के पास सपना से हुई बातचीत की कॉल रिकार्डिंग और वॉट्सएप संदेश हैं। इमरान गुरुवार को बिलपांक थाने पहुंचे और शिकायत की।


सपना अपनी बेटी का इलाज कराने आई थी

इमरान ने बताया कि 30 मई को मस्जिद के सफाईकर्मी नौशाद को काम से हटाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। वारदात वाले दिन जामा मस्जिद के सदर शमशुद्दीन नमाज पढ़ने जा रहे थे, तभी आरोपितों ने उन्हें घेर लिया। इस घटनाक्रम में सलमान घायल हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसी दौरान सपना अपनी बेटी के इलाज के लिए वहां आई थी।

सपना ने खुद को रतलाम-मंदसौर में नारकोटिक्स विभाग की टीआई बताते हुए कहा कि पुलिस और न्यायालय में मजिस्ट्रेट व बाबू से उसके संपर्क हैं। सलमान के मामले में कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। पहले पांच लाख रुपये की बात हुई थी। बाद में सपना ने बताया कि बाबू से बात हो गई है और साढ़े चार लाख रुपये में काम हो जाएगा।

रकम मिलने के बाद फोन उठाना बंद कर दिया

18 जून को बिलपांक टोल के पास उसने सपना को 4.50 लाख रुपये दिए। रकम देने के बाद सपना ने फोन उठाना बंद कर दिया। इमरान के अनुसार कभी पोस्टिंग बदलने तो कभी बच्चे के आपरेशन का हवाला देकर बात टालती रही। इसके बाद वह बिलपांक थाने पहुंचा और मामले से जुड़े साक्ष्य देने की बात कही। इमरान ने सपना को वॉट्सएप पर भी संदेश भेजा था कि साढ़े चार लाख रुपये देने के बावजूद काम नहीं हुआ।

naidunia_image

अलग-अलग जिलों से आईं 6 शिकायतें

मालूम हो कि इससे पहले सपना ने प्रापर्टी कारोबारी रुपेश चपरोत को भी नारकोटिक्स टीआई बनकर करोड़ों की ठगी को अंजाम दिया था। इस केस के सामने आने के बाद सपना के खिलाफ रोज एक नई शिकायत सामने आ रही है। अब तक करीब छह शिकायतें अलग-अलग जिलों से आ चुकी है। पुलिस सभी मामलों की कड़ियां जोड़ रही है और इसके पीछे संगठित गिरोह होने की संभावनाओं पर भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- रतलाम में प्रॉपर्टी कारोबारी से 3 करोड़ रुपये से ज्यादा हड़पने के मामले में आरोपी सपना ठाकुर की बढ़ी रिमांड

सबूतों के साथ शिकायत करने को कहा गया है

इमरान शिकायत लेकर थाने आए थे। साक्ष्यों के साथ लिखित शिकायत के लिए कहा गया है। मामले को जांच में लेकर कार्रवाई की जाएगी। - अय्यूब खान, थाना प्रभारी बिलपांक।