
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : पश्चिम रेलवे त्योहारों की बढ़ती यात्रा मांग के चलते तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-मदार स्पेशल चलाएगा। ट्रेन 06013 प्रत्येक बुधवार सुबह 7:45 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह 11 बजे मदार पहुंचेगी।
रतलाम में शुक्रवार 2:15/2:25, मंदसौर 4:05/4:07, नीमच 5:16/5:18 और चित्तौड़गढ़ 6:30/6:40 ठहराव रहेगा। संचालन 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक होगा। वापसी ट्रेन 06014 शनिवार रात 9:40 बजे रवाना होकर रविवार रतलाम सुबह 5:00/5:05 होते मंगलवार रात 12:45 बजे तिरुवनंतपुरम पहुंचेगी।
24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। दोनों दिशाओं में कोल्लम, कायामकुलम, मावेलिक्करा, चेंगन्नूर, तिरुवल्ला, चंगनास्सेरी, कोट्टायम, एर्नाकुलम, अलुवा, तृश्शूर, षोरणूर, तिरूर, कोझिकोड, कण्णूर, कासरगोड, मंगलुरु, सूरतकल, उडुपी, कुंदापुरा, मूकांबिका रोड बैन्दूर, मुरुदेश्वर, कुम्टा, कारवार, मडगांव, थिविम, सावंतवाडी रोड, कणकवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलून, खेड़, मानगांव, रोहा, पनवेल, कल्याण, बोरीवली, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर और अजमेर ठहराव होंगे। समय-सारणी व कोच संरचना की जानकारी इंडियन रेलवे इन्क्वायरी वेबसाइट और रेलवन एप से मिलेगी।
उज्जैन: रेलवे स्टेशन पर परिवार के साथ उज्जैन दर्शन करने आई भदौही की एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी का मामला सामन आया है। प्लेटफार्म नंबर छह पर महिला ट्रेन में चढ़ रही थी। इसी दौरान आधा दर्जन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। महिला ने प्रयागराज पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जीआरपी ने बताया कि रीता पत्नी राजेश कुमार उम्र 48 वर्ष निवासी संत रविदास नगर भदौही उत्तर प्रदेश अपने पति, बच्चे व देवर के साथ उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए आई थी। यहां से वह बुधवार को वह आंबेडकर नगर-प्रयागराज एक्सप्रेस से वापस जा रही थी।
प्लेटफार्म नंबर छह पर ट्रेन आने पर रीता सामान लेकर ट्रेन में चढ़ रही थी। कोच के गेट पर उसे छह युवकों ने घेर लिया और धक्का-मुक्की करने लगे, इसी दौरान एक युवक ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली और भाग गया। चेन चोरी होने की भनक लगते ही रीता ने चोरी करने वाले युवक का हाथ पकड़कर शोर मचा दिया था।
कोच के गेट पर खड़े चोर के साथियों ने घेरा बना लिया आर युवक को नीचे उतर जाने दिया तथा रीता को नीचे उतरने तक नहीं दिया। हालांकि जब तक रीता कोच से नीचे उतरी बदमाश चेन लेकर गायब हो चुका था। मामले में रीता ने प्रयागराज पहुंचने के बाद जीआरपी को शिकायत की थी। जहां से रिपोर्ट उज्जैन जीआरपी को भेजी गई है। पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। जिसमें छह युवक नजर आ रहे है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें- रेल यात्री ध्यान दें! भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का बदला रूट, कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट, देखें लिस्ट