• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

मुंबई सेंट्रल-बांद्रा से धौलपुर और उधना से कानपुर के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें, यात्रियों को होगी सुविधा

Railway : रेल प्रशासन यात्रियों की मांग को देखते हुए विशेष किराये पर तीन स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ट्रेन 09007/09008 मुंबई सेंट्रल-धौलपुर स्पेशल दो, छह अ...और पढ़ें

By vivek bafnaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 04:29:58 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 04:29:58 PM (IST)
मुंबई सेंट्रल-बांद्रा से धौलपुर और उधना से कानपुर के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें, यात्रियों को होगी सुविधा
चलेंगी विशेष ट्रेनें। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तीन स्पेशल ट्रेनों से रतलाम मंडल के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : रेल प्रशासन यात्रियों की मांग को देखते हुए विशेष किराये पर तीन स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ट्रेन 09007/ 09008 मुंबई सेंट्रल-धौलपुर स्पेशल दो, छह अक्टूबर को मुंबई और तीन, सात अक्टूबर को धौलपुर से चलेगी। रतलाम में दोनों दिशाओं में इसका ठहराव रहेगा।

बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी व आगरा कैंट इसके प्रमुख ठहराव होंगे। इसमें एसी थ्री-टियर, स्लीपर व सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

09023/ 09024 बांद्रा टर्मिनस-धौलपुर स्पेशल सात अक्टूबर को बांद्रा तथा आठ अक्टूबर को धौलपुर से चलेगी

09023/ 09024 बांद्रा टर्मिनस-धौलपुर स्पेशल सात अक्टूबर को बांद्रा तथा आठ अक्टूबर को धौलपुर से चलेगी। ट्रेन 04168/ 04167 उधना-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल तीन अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार उधना तथा दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार कानपुर से चलेगी।


तीनों ट्रेनों की बुकिंग 28 सितंबर से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी पर शुरू होगी

इसमें एसी टू-टियर, एसी थ्री-टियर, स्लीपर व सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। तीनों ट्रेनों की बुकिंग 28 सितंबर से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी पर शुरू होगी। विस्तृत समय-सारणी व ठहराव की जानकारी रेलवे की पूछताछ वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

तीनों विशेष ट्रेनें चलने से रतलाम मंडल के यात्रियों को सुविधा मिलेगी और उनका सफर सुगम होगा। तीनों ट्रेनों का ठहराव रतलाम से रहेगा, जिसके चलते इस क्षेत्र के यात्रियों को यहां से ट्रेन लेना सुविधाजनक रहेगा।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 15 हजार श्रद्धालुओं को ट्रेन का इंतजार, दुर्ग-हरिद्वार स्पेशल को नियमित करने की मांग तेज, मुख्यालय में लंबित है फाइल