
नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : दीपावली सहित आगामी त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने उत्राण-लालकुआं के बीच विशेष किराए पर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
09129 उत्राण-लालकुआं स्पेशल पांच और 12 नवंबर गुरुवार को उत्राण से दोपहर तीन बजे रवाना होकर दाहोद (8:18/8:20), रतलाम (10:25/10:35) और नागदा (11:38/11:40) होते हुए अगले दिन शाम 4:10 बजे लालकुआं पहुंचेगी। वापसी में 09130 लालकुआं-उत्राण स्पेशल छह और 13 नवंबर शुक्रवार रात 10 बजे रवाना होगी।
यह अगले दिन नागदा (2:55/2:57), रतलाम (3:30/3:40) और दाहोद (5:05/5:07) होते हुए रात 10:15 बजे उत्राण पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में अंकलेश्वर, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली, बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी और किच्छा में ठहराव रहेगा। ट्रेन में एसी द्वितीय, एसी तृतीय, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे। यात्री अधिक जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट देख सकते हैं।

बेपटरी हुई मालगाड़ी की वैगन। -नईदुनिया
रतलाम : सोमवार शाम करीब 7:27 बजे रेलमंडल केमंगलमहुडी व जैकोट स्टेशन के बीच मालगाड़ी का एक वैगन बेपटरी हो गया। इससे मुंबई-दिल्ली डाउनलाइन पर परिचालन प्रभावित हुआ।
सूचना मिलने पर 7:31 बजे हूटर बजने लगे और रतलाम स्टेशन से तत्काल एआरटी रवाना की गई। राहत दल ने मौके पर पहुंचकर मालगाड़ी के बेपटरी हुए वैगन से आगे के हिस्से को अलग कर रवाना किया जबकि शेष हिस्से को वैगन पटरी पर चढ़ाने के बाद अगले स्टेशन तक लाया गया।
हादसे चलते मुंबई से अमृतसर जाने वाली 12925 पश्चिम एक्सप्रेस को लिमखेड़ा में रोका गया। इसी तरह गोरखपुर की ओर जा रही विशेष ट्रेन को भी रोका गया। दोनों ट्रेनें करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर: रेलवे प्रशासन ने पूजा स्पेशल ट्रेन की तिथियां और ट्रेन नंबर बदला, देखें नया टाइमटेबल