• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में नाम बदलकर नाबालिग से बढ़ाई नजदीकी, घर में घुसकर किया दुष्कर्म, तनवीर ने तन्नू नाम बताया था

रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती ने आरोप लगाया कि तनवीर अब्बासी ने अपनी पहचान छिपाकर उसे अपना नाम तन्नु बताया और उससे संपर्क बढ़ाया।

By Jaydeep GurjarEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 11:43:18 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 11:54:31 AM (IST)
रतलाम में नाम बदलकर नाबालिग से बढ़ाई नजदीकी, घर में घुसकर किया दुष्कर्म, तनवीर ने तन्नू नाम बताया था
आरोपी तनवीर। -सौजन्य

HighLights

  1. पॉक्सो, मतांतरण समेत कई धाराओं में केस
  2. तनवीर अब्बासी ने पहचान छिपाकर अपना नाम तन्नु बताया
  3. घर में अकेला पाकर जबरन अंदर घुसा और दुष्कर्म किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम : औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय हिंदू किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित ने किशोरी से पहचान छिपाकर संपर्क बढ़ाया था। उसने अपना नाम तन्नु बताकर किशोरी से बातचीत शुरू की।

करीब एक महीने तक पीछा करने और फोन पर बातचीत के बाद एक नवंबर को वह किशोरी के घर पहुंच गया। उस समय किशोरी घर में अकेली थी। आरोप है कि आरोपित ने जबरन घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर पहुंचे भाई और पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस को दी शिकायत में किशोरी ने बताया कि करीब एक महीने पहले वह जामफल के खेत में काम करने जाती थी। इस दौरान एक युवक वहां आता-जाता था और उसका पीछा करता था। रास्ते में रोककर उसने बातचीत करने और मिलने की इच्छा जताई। किशोरी ने उसे पीछा करने से मना किया, लेकिन वह लगातार संपर्क करने की कोशिश करता रहा। युवक ने अपना नाम तन्नु बताकर मोबाइल नंबर दिया। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। युवक उसे मिलने के लिए बुलाता था, लेकिन वह उससे मिलने नहीं जाती थी।


शोर सुनकर पहुंचे भाई और पड़ोसी

शिकायत के अनुसार, एक नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे युवक ने फोन कर किशोरी को मिलने बुलाया। उसके नहीं जाने पर वह कुछ देर बाद घर पहुंच गया। किशोरी को अकेला पाकर वह अंदर घुसा और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने किशोरी के साथ जबरदस्ती की और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की आवाज सुनकर उसका भाई घर के पीछे वाले दरवाजे से अंदर पहुंचा। भाई को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन भाई और पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में सामने आई असली पहचान

पकड़े जाने पर युवक ने अपना नाम तनवीर पुत्र रफीक अब्बासी निवासी बिरियाखेड़ी बताया। इसके बाद किशोरी ने स्वजन के साथ औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अमित कोरी के अनुसार, आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट और मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 की धारा 3 और 5 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। दो नवंबर को आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- ब्यूटीशियन दुष्कर्म व धर्मांतरण मामला: बिलाल को भोपाल पुलिस ने पकड़ा, मुंबई जेल से छूटकर हुआ था फरार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।