• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रतलाम

रतलाम में अतिथि शिक्षक के साथ बर्बरता, पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

ताल थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों द्वारा अतिथि शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 3 अक्टूबर की ...और पढ़ें

By Jaydeep GurjarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 07:10:26 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 07:10:26 PM (IST)
रतलाम में अतिथि शिक्षक के साथ बर्बरता, पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप
3 अक्टूबर की घटना का वीडियो हुआ वायरल।

HighLights

  1. छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
  2. लंच टाइम में छात्रा से मिलने पहुंचा था शिक्षक
  3. 3 अक्टूबर की घटना का वीडियो हुआ वायरल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। ताल थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में ग्रामीणों द्वारा अतिथि शिक्षक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना 3 अक्टूबर की है, जिसका वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। वीडियो में कुछ लोग शिक्षक को पेड़ से बांधकर चांटे मारते और रस्सी से पीटते दिखाई दे रहे हैं।

शिक्षक रो-रो कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा। हालांकि पुलिस के पहुंचने तक शिक्षक पेड़ से बंधा नहीं मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक स्कूल में अतिथि शिक्षक

मुरैना जिले के कैलारस थाना क्षेत्र के ग्राम शाहदपुर निवासी 21 वर्षीय योगेंद्र पुत्र रघुवीर सिंह जाटव खारवाकला चौकी क्षेत्र के पिपलिया तुखार के शासकीय प्राथमिक स्कूल में अतिथि शिक्षक है। वह पिछले करीब चार माह से यहां पढ़ा रहा है। इससे पहले वह कोटड़ी के पास मंडावल में अतिथि शिक्षक था।


वर्तमान में खारवाकला में किराये के मकान में रहता है। ग्रामीणों के अनुसार योगेंद्र 3 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:50 बजे स्कूल से लंच के समय करीब 15 किमी दूर रहने वाली एक छात्रा से मिलने पहुंचा था। इसकी जानकारी छात्रा के स्वजनों को हो गई।

छात्रा को झोपड़ी में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की

आरोप है कि योगेंद्र छात्रा को बहाने से बुलाकर एक झोपड़ी में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा शिक्षक को पकड़ लिया। इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई। वीडियो में शिक्षक को पेड़ से बांधकर कुछ लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

पॉक्सो एक्ट में शिक्षक गिरफ्तार, जेल भेजा

छात्रा के स्वजन की शिकायत पर योगेंद्र के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

खारवाकला चौकी प्रभारी केएल सोनार्थी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले दो से तीन लोगों की पहचान हो चुकी है। इनमें एक छात्रा का पिता भी है। अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला डॉग शेल्टर होम, एक साथ 1000 आवारा कुत्तों को मिलेगा स्थायी ठिकाना

मारपीट और धमकी देने की शिकायत

उधर योगेंद्र ने ताल थाने में मारपीट और धमकी देने की शिकायत की है। इसमें बताया कि वह दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल से लंच के समय अपनी पहचान की लड़की से मिलने गया था। करीब 2:45 बजे खारवा की कोठड़ी के पास दो लोगों ने उसे रोक लिया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए पूछा कि वह उनके गांव की लड़की से मिलने क्यों आया है।

गाली देने से मना करने पर एक व्यक्ति ने लकड़ी और दूसरे ने रस्सी से उसके साथ मारपीट की। दोनों ने दोबारा गांव की किसी लड़की से मिलने आने पर जान से खत्म करने की धमकी दी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।