
नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने एक मासूम बच्चे की जान बचाने में भूमिका निभाई। तीन वर्षीय प्रियांश साकेत के गले में सिक्का फंस जाने से उसकी स्थिति गंभीर हो गई थी।
घटना की जानकारी मिलते ही सांसद डॉ. राजेश मिश्रा तत्काल अस्पताल पहुंचे और बच्चे के उपचार के लिए आवश्यक पहल की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बघोर निवासी भाईलाल साकेत के तीन वर्षीय पुत्र प्रियांश साकेत के गले में अचानक सिक्का अटक गया था। परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने तत्काल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से संपर्क किया और बच्चे को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने के लिए सक्रियता दिखाई।
चिकित्सकों की तत्परता से महज पांच मिनट के भीतर बच्चे के गले में फंसा सिक्का निकाल लिया गया। समय पर उपचार मिलने से मासूम की जान बच गई और परिजनों ने राहत की सांस ली।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में सोफे पर खेल रही 11 माह की बच्ची गिरी, खोपड़ी की हड्डी को तोड़ दिमाग में घुसी राॅड