• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

सीधी के इतिहास में नया अध्याय, पहली मेमू पहुंची चुरहट, लाेग बोले-ट्रेन आना सपने के सच होने जैसा

नई मेमू ट्रेन के शुरू होने से बघवार, रामपुर नैकिन और चुरहट के साथ ही आसपास के दर्जनों गांवों को सीधा फायदा मिलेगा। अभी तक इन क्षेत्रों के लोगों को रीव...और पढ़ें

By Neelambuj PandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 10:51:02 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 10:51:02 PM (IST)
सीधी के इतिहास में नया अध्याय, पहली मेमू पहुंची चुरहट, लाेग बोले-ट्रेन आना सपने के सच होने जैसा
ट्रेन बघवार और रामपुर नैकिन होते हुए चुरहट स्टेशन पर पहुंची। नईदुनिया

HighLights

  1. रीवा-चुरहट रेलखंड पर सफल रहा ट्रायल
  2. विंध्य की रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती
  3. जल्द ही ट्रेन का नियमित संचालन शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। जिले के चुरहट के लिए 17 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक बन गया। लोगों के लिए चुरहट में ट्रेन आना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। इस रेलखंड के शुरू होने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

स्टेशन पर मौजूद लोगों में खुशी की लहर

बहुप्रतीक्षित ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना के तहत रीवा-चुरहट रेलखंड पर पहली मेमू ट्रेन का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हुआ। जैसे ही ट्रेन बघवार और रामपुर नैकिन होते हुए चुरहट स्टेशन पर पहुंची, स्टेशन पर मौजूद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।


अब यह इंतजार खत्म होने की कगार पर

यह ट्रायल ललितपुर-सिंगरौली रेल परियोजना का अहम हिस्सा है। इस परियोजना के पूरा होने से विंध्य क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी। लंबे समय से इस क्षेत्र के लोग रेल सुविधा का इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजार खत्म होने की कगार पर है।

बघवार, रामपुर और चुरहट को सीधा लाभ

नई मेमू ट्रेन के शुरू होने से बघवार, रामपुर नैकिन और चुरहट के साथ ही आसपास के दर्जनों गांवों को सीधा फायदा मिलेगा। अभी तक इन क्षेत्रों के लोगों को रीवा या सतना जाने के लिए बसों या निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था, जिसमें समय और पैसा दोनों अधिक लगता था।

सबसे ज्यादा फायदा छात्रों, नौकरी, व्यापारियों और मरीजों को

रेलवे की इस नई सुविधा से सबसे ज्यादा फायदा छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को होगा। रीवा और सतना में पढ़ने वाले छात्र अब आसानी से अप-डाउन कर सकेंगे। व्यापारियों को अपना माल ले जाने में सुविधा होगी, वहीं इलाज के लिए रीवा-सतना जाने वाले मरीजों को भी राहत मिलेगी।

8 कोच की मेमू ट्रेन का होगा संचालन

रेलवे के अधिकारियों के अनुसार सतना से रामपुर नैकिन होते हुए चुरहट तक 8 कोच वाली मेमू ट्रेन चलाने की योजना है। ट्रायल के दौरान ट्रैक, सिग्नल, प्लेटफॉर्म और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। ट्रायल सफल रहने के बाद जल्द ही नियमित संचालन की तैयारी शुरू होगी।

जल्द ही ट्रेन का नियमित संचालन शुरू

ट्रायल के दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने बताया कि यह सिर्फ ट्रायल है, सुरक्षा जांच और अन्य औपचारिकताओं के बाद जल्द ही ट्रेन का नियमित संचालन शुरू किया जाएगा और इसका टाइम-टेबल जारी किया जाएगा।

लोगों ने रेलवे और सरकार के प्रति आभार जताया

पहली ट्रेन को देखने के लिए चुरहट स्टेशन पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और स्कूली बच्चे पहुंचे थे। लोगों ने रेलवे और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में वीडियो देखते हुए माॅर्निंग वाॅक पड़ी भारी, आरपीएफ के एएसआई से मोबाइल लूटा