• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

सीधी के छुहिया घाटी कांड में 30 हजार का इनामी आरोपी नासिक के कालिका मेले से गिरफ्तार

नासिक के थाना मुंबई नाका क्षेत्र स्थित कालिका माता मेले में आरोपी की मौजूदगी की पुष्टि होने पर पुलिस ने रणनीतिक तरीके से मेले के तीनों प्रवेश द्वारों ...और पढ़ें

By Neelambuj PandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 07:16:13 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 07:16:13 PM (IST)
सीधी के छुहिया घाटी कांड में 30 हजार का इनामी आरोपी नासिक के कालिका मेले से गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आया रीवा के मनगवां के कुइयां कला निवासी आरोपी सचिन पटेल उर्फ छोटा संग्राम। सौजन्‍य पुलिस

HighLights

  1. मोबाइल लोकेशन के आधार पर की खोजबीन
  2. गठित की गई टीम ने गुजरात के धंधुका पहुंची
  3. हमला कर बंदी आदित्य मिश्रा को ले गया था

नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस दल पर हमला कर पुलिस अभिरक्षा से बंदी आदित्य मिश्रा को छुड़ाकर ले जाने के मामले में फरार 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी को सीधी पुलिस ने महाराष्ट्र के नासिक से गिरफ्तार किया है।

गुजरात के धंधुका में पतासाजी शुरू की

गिरफ्तार आरोपी सचिन पटेल उर्फ छोटा संग्राम निवासी कुइयां कला थाना मनगवां जिला रीवा है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपित की तलाश के लिए गठित टीम ने गुजरात के धंधुका में पतासाजी शुरू की।

सूरत और फिर महाराष्ट्र के नासिक में मिली लोकेशन

पूछताछ और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी मौजूदगी पहले सूरत और फिर महाराष्ट्र के नासिक में मिली। इसके बाद टीम ने स्थानीय पुलिस से समन्वय कर तलाश तेज किया।

तीनों प्रवेश द्वारों पर घेराबंदी

नासिक के थाना मुंबई नाका क्षेत्र स्थित कालिका माता मेले में आरोपी की मौजूदगी की पुष्टि होने पर पुलिस ने रणनीतिक तरीके से मेले के तीनों प्रवेश द्वारों पर घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर भागने लगा

पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद नासिक पुलिस और पुलिस कंट्रोल रूम के सहयोग से वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को थाना रामपुर नैकिन लाया गया और न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी में उप निरीक्षक विवेक द्विवेदी, विकास सिंह एवं आरक्षक सतीश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


कथनों का साक्ष्यों के आधार पर परीक्षण

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अन्य साथियों के साथ ओडिशा जाने तथा छुहिया घाटी में पुलिस दल पर हमला, वाहन में तोड़फोड़ और बंदी को छुड़ाकर ले जाने की घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। उसके कथनों का साक्ष्यों के आधार पर परीक्षण किया जा रहा है।

अन्य स्थानों पर टीमें लगातार दबिश दे रही हैं

पुलिस ने बताया कि प्रकरण में शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीधी, रीवा एवं अन्य स्थानों पर टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामला थाना रामपुर नैकिन के अपराध के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के बड़ी खेरमाई मेले में पोस्टर से विवाद, गैर हिंदुओं से सामान न खरीदने की अपील