
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। एक निजी आयोजन में शामिल होने रीवा पहुंचीं फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला को शहर का माहौल पसंद आया। उन्होंने कहा कि वह पहली बार रीवा आई हैं और अब बार-बार यहां आएंगी।
अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए समान थाना क्षेत्र के बाजार में प्रशंसकों की भीड़ जुटी। अपनी खूबसूरती और फिटनेस के लिए चर्चित उर्वशी ने योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का अहम हिस्सा बताया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह खिलाड़ी ओलिंपिक के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी करते हैं, उसी तरह सौंदर्य प्रतियोगिताओं के लिए भी निरंतर मेहनत और फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि नियमित योग से मानसिक शांति मिलती है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। उर्वशी ने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की तैयारी को ओलंपिक की तैयारी जैसा कठिन बताया।
उनके रीवा आने और दोबारा आने की इच्छा जताने से प्रशंसकों में उत्साह रहा। उल्लेखनीय है कि वे यहां शोरूम का शुभारंभ करने पहुंचीं थी।
यह भी पढ़ें- तूतक तूतक तूतिया ने झूमने पर मजबूर किया, मनोरंजन के साथ वीरता की कहानी समेटे है