Singrauli News : सिंगरौली में 3.1 तीव्रता का भूकंप आया, लोग घरों से बाहर निकले
Singrauli News : सिंगरौली जिले में कोल ब्लॉक व पावर प्लांट की वजह से यहां की धरती हर रोज कांपती है।
By Dheeraj kumar Bajpai
Edited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 15 Mar 2024 02:52:19 PM (IST)
Updated Date: Fri, 15 Mar 2024 03:05:53 PM (IST)
HighLights
- दोपहर करीब 1:48 बजे भूकंप के झटके महसूस किए।
- जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
- भूकंप की घटना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट।
Singrauli News : नई दुनिया प्रतिनिधि, सिंगरौली। सिंगरौली में दोपहर करीब 1:48 बजे भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 तीव्रता आंकी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह सूचना दी है। लोग घरोंं से बाहर निकले। जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप की घटना के बाद सिंगरौली प्रशासन अलर्ट हो गया है।
दिसम्बर 2023 में 2 बार हिला सिंगरौली
सिंगरौली जिले में 31 दिसंबर 2023 को भी भूकंप के झटके आए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मॉलॉजी के मुताबिक रिएक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 3.6 रही। इसके बाद लोग दहशत में आ गए थे। सिंगरौली में कोल ब्लॉक व पावर प्लांट होने की वजह से अक्सर यहां प्रत्येक दिन भूकंप के झटके लगते हैं। दिसम्बर 2023 में ही दो बार भूकंप के झटके लगे थे। भूकंप की तीव्रता काफी कम थी। इसलिए जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई थी। भूकंप की घटना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है।