• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

रीवा में पकड़े गए भैंस चोरों का खुलासा, गुड़ खिलाकर साथ ले जाते तो चिल्लाती नहीं थी

जवा पुलिस ने भ्रमण के दौरान पिकअप वाहन में घूम रहे संदिग्ध बदमाशों को पकड़ा था। पुलिस ने पूछताछ की तो मवेशियों की चोरी करने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा किया।

By Shyam MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 02:41:06 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 02:41:06 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रीवा में पकड़े गए भैंस चोरों का खुलासा, गुड़ खिलाकर साथ ले जाते तो चिल्लाती नहीं थी
चोर बोले- रात में खोजते थे घर के बाहर बंधे मवेशी। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. बदमाश मवेशी चोर गिरोह का पर्दाफाश
  2. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
  3. निशानदेही पर तीनों भैंसों को बरामद किया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। जिले में मवेशियों की चोरी करने वाला गिरोह पुलिस के हाथ लगा है जो रात में चोरी कर जानवरों को यूपी में बेचता था। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

तीन भैंस चोरियां करना स्वीकार किया था

पकड़े गए आरोपियों ने जवा थाना क्षेत्र में रामभोले जायसवाल निवासी नगमा, अनिल सिंह पटेल निवासी अकौरी, प्रभावती त्रिपाठी निवासी बराह के घर से 9 नवंबर को तीन भैंस चोरियां करना स्वीकार किया था।

कौशाम्बी में लगने वाले पशु मेले में बेच दिया था

आरोपियों ने चुराई गई भैंसों को यूपी के कौशाम्बी में लगने वाले पशु मेले में बेच दिया था। आरोपियों को लेकर पुलिस कौशाम्बी पहुंची जहां उनकी निशानदेही पर तीनों भैंसों को बरामद कर लिया गया है।

आरोपियों में प्रयागराज व सोहागी के युवक

पकड़े गए आरोपियों में सूरज सोनकर 26 वर्ष निवासी खरिहानी थाना सोहागी, इंतजार नट 31 वर्ष निवासी जारी बाजार थाना कौंधियारा, जिला प्रयागराज शामिल है।

थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर ने बताया कि बदमाश भैंसों की चोरी करने में एक तकनीक का इस्तेमाल करते थे। वे भैंसों को गुड़ खिलाते थे। गुड़ खाने की वजह से भैंस ले जाते समय चिल्लाती नहीं थी। जिससे चोरी करते समय किसी प्रकार का रिस्क नहीं रहता था।

रात के समय पिकअप वाहन लेकर आते थे


आरोपी रात के समय पिकअप वाहन लेकर आते थे। जो मवेशी रात में घर के बाहर बंधे मिलते थे उनको खोलकर गाडियों में लोड कर लेते थे और यूपी में बेच देते थे। उनके गिरोह के कुछ सदस्य अभी फरार है जिनकी भी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में वृद्धा की मौत के बाद जागा विभाग, एक माह बाद भी कागजों में अटका एंबुलेंस ऑडिट

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।