• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

MP में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को मिली धमकी, अनजान नंबर से की गई गाली-गलौज, मामला दर्ज

MP News: जिले के सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर गाली-गलौज और धमकी दी है। घटना गत 5 अक्टूबर की बताई गई है। जब विध...और पढ़ें

By Shyam MishraEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 08 Nov 2025 04:29:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 08 Nov 2025 04:29:19 PM (IST)
MP में कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को मिली धमकी, अनजान नंबर से की गई गाली-गलौज, मामला दर्ज
कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को मिली धमकी।

HighLights

  1. सेमरिया कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को मिली धमकी
  2. थाने में दर्ज कराई शिकायत, जांच में जुटी पुलिस
  3. मामला दर्ज कर छिंदवाड़ा के बटकाखा थाने को ट्रांसफर

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। जिले के सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर गाली-गलौज और धमकी दी है। घटना गत 5 अक्टूबर की बताई गई है। जब विधायक छिंदवाड़ा से रीवा लौट रहे थे। आरोपी ने अपना नाम संजय त्रिपाठी बताया और रीवा के एक स्थानीय मंत्री व प्रशासनिक अधिकारी के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। विधायक ने चोरहटा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला शून्य पर दर्ज कर छिंदवाड़ा के बटकाखा थाने को ट्रांसफर किया। साइबर सेल कॉलर की पहचान में जुटी है। सतीश उर्मलिया के नाम पर पंजीकृत है।

विधायक ने कहा- सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

विधायक ने कहा कि जन प्रतिनिधि का अपमान सहन नहीं किया जा सकता, सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। चोरहटा थाना प्रभारी आशीष मिश्रा बताया कि घटना स्थल छिंदवाड़ा में है, इसलिए जांच वहीं होगी। साइबर टीम लोकेशन, कॉल रिकॉर्ड, डिवाइस आईडी ट्रैक कर रही है।


यह भी पढ़ें- ग्वालियर में दो लोगों को जमीन पर निर्वस्त्र कर उल्टा लिटाया, बेल्ट से बेरहमी से पीटा, पूछा- अब बता गुंडा कौन है?

चल रहा निर्माण कार्य

फोन पर बातचीत करते हुए विधायक अभय मिश्रा ने बताया कि उनके कंपनी को छिंदवाड़ा जिले में सड़क निर्माण कार्य का काम मिला हुआ है। उक्त निर्माण कार्य देखने के लिए छिंदवाड़ा गए हुए थे। 5 अक्टूबर को रीवा लौटते समय जब उनके मोबाइल पर फोन आया तो सामने वाले व्यक्ति ने पहले तो उनसे रीवा जिले के मंत्री सहित प्रशासनिक अधिकारियों को अभद्र भाषा का प्रयोग किया है।

जब उन्होंने फोन रखने के लिए उससे कहा। इसके बाद पुनः उसने फोन लगाकर न केवल विधायक के साथ गाली-गलौज किया बल्कि उनके साथ मारपीट करने की धमकी भी देती है। हालांकि पूरी मामले में पुलिस ने शिकायत पत्र लेकर मामले को जांच के लिए छिंदवाड़ा भेज दिया है।