• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

स्वास्थ्य मंत्री के शहर रीवा में ही खेला, कल्पना मिश्रा की मौत पर निलंबित डॉक्टर 20 दिन में बहाल

अगस्त 2026 में मनगवां निवासी कल्पना मिश्रा की प्रसव के दौरान गांधी मेमोरियल अस्पताल में मौत हो गई थी। मौत से पहले कल्पना ने खुद वीडियो बनाकर इलाज में लापरवाही और स्टाफ के दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।

By Shyam MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 11:18:57 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 11:18:57 AM (IST)
स्वास्थ्य मंत्री के शहर रीवा में ही खेला, कल्पना मिश्रा की मौत पर निलंबित डॉक्टर 20 दिन में बहाल
कलेक्ट्रेट में बैठे नेता प्रमोद शर्मा एवं पीड़िता के पिता। फाइल

HighLights

  1. कांग्रेस ने मुद्दा बनाया तो सरकार बैकफुट पर आ गई थी
  2. वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया था
  3. शासन ने जिस डॉक्टर गुंजन गोस्वामी को निलंबित किया था

नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। गांधी मेमोरियल अस्पताल में कल्पना मिश्रा और उसके नवजात की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई महज दिखावा साबित हुई है।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आया था

मौत के बाद शासन ने जिस डॉक्टर गुंजन गोस्वामी को निलंबित किया था, उसे महज 20 दिन के भीतर ही बहाल कर दिया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पूरे प्रदेश में सुर्खियों में आ गया था। कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाया तो सरकार बैकफुट पर आ गई थी।

आनन-फानन में किया था निलंबन

जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शासन ने आनन-फानन में दो डॉक्टरों और दो नर्सिंग अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। मेडिकल कॉलेज के डीन और अस्पताल अधीक्षक को भी हटा दिया गया था। साथ ही मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए थे। लोगों को लगा था कि इस बार दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।


जांच रिपोर्ट से पहले ही बहाली

विभाग का असली खेल अब सामने आया है। सूत्रों के अनुसार डॉक्टर गुंजन गोस्वामी का निलंबन समाप्त कर उन्हें फिर से ड्यूटी पर बुला लिया गया है। हैरानी की बात यह है कि कल्पना मिश्रा मामले की मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट दो महीने बाद भी नहीं आई है। बिना जांच रिपोर्ट आए ही निलंबन कैसे खत्म कर दिया गया, इस पर स्वास्थ्य विभाग के पास कोई जवाब नहीं है।

पिता कलेक्ट्रेट में धरने पर

एक तरफ आरोपी डॉक्टर की बहाली हो गई, दूसरी तरफ पीड़ित परिवार आज भी न्याय के लिए भटक रहा है। कल्पना के पिता 15 दिन तक आमरण अनशन पर बैठे रहे। प्रशासन ने उन्हें जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। अब वे फिर से कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। परिवार का आरोप है कि स्वास्थ्य महकमा लीपापोती कर रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री के शहर में ही सवाल

सबसे बड़ा सवाल यह है कि रीवा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला का गृह जिला है। यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था खुद सवालों के घेरे में है। इस मामले में भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा भी सरकार को कठघरे में खड़ा कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि डॉक्टर भगवान नहीं, नोट छापने की मशीन बन गए हैं।फिलहाल 20 दिन में हुई इस बहाली ने साबित कर दिया है कि कल्पना मिश्रा की मौत पर हुई कार्रवाई सिर्फ जनता को दिखाने के लिए थी।

यह भी पढ़ें- बाहर खाने के शौकीनों सावधान : जबलपुर में सिद्धी विनायक रेस्टोरेंट में टाॅयलेट के पानी से बन रहा था खाना

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।