• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

रीवा में बकरी खरीदने निकले बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या, अतरैला पुलिस ने 3 को दबोचा

पास ही बहरा में नई मिट्टी डली देखी गई। शक होने पर पुलिस ने एफएसएल टीम रीवा और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया। परिजनों की मौजूदगी में मिट्टी हटाने पर लक्खू का शव मिला।

By Shyam MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 10 Nov 2026 10:26:43 AM (IST)Updated Date: Tue, 10 Nov 2026 10:26:43 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रीवा में बकरी खरीदने निकले बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या, अतरैला पुलिस ने 3 को दबोचा
शक होने पर पुलिस ने एफएसएल टीम रीवा और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. लूना गाड़ी से बकरी खरीदने कुरैली गया था और लौटा नहीं
  2. 24 घंटे में अंधी हत्या का खुलासा, आरोपियों में बालक भी
  3. पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। जिले के अतरैला पुलिस ने मानवता को शर्मसार करने वाली अंधी हत्या का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। बकरी खरीदने गए 60 वर्षीय बुजुर्ग की लूट के इरादे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी और शव को बहरा में दफना दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है।

पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

चौखण्डी निवासी रामाबाई चिकवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पति लक्खू चिकवा 18,000 रुपये लेकर लूना गाड़ी से बकरी खरीदने कुरैली गया था और लौटा नहीं। पुलिस ने अपराध बीएनएस के तहत गुम इंसान का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।


झाड़ियों में मिली लूना, बहरा में दफन था शव

तलाश के दौरान ग्राम कुरैली में बरसाती द्विवेदी की पड़ती जमीन की झाड़ियों में लक्खू की लूना छिपी मिली। पास ही बहरा में नई मिट्टी डली देखी गई। शक होने पर पुलिस ने एफएसएल टीम रीवा और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया। परिजनों की मौजूदगी में मिट्टी हटाने पर लक्खू का शव मिला। पंचनामा और पीएम के बाद धारा 103(1), 238 बीएनएस जोड़ी गई।

पैसों के लिए ही ले ली जान

पुलिस ने संदेही बुद्धसेन कोल उर्फ मोहन उर्फ जोधा (22) और प्रभुनाथ कोरी उर्फ लल्ली (21) निवासी कुरैली को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर हत्या करना कबूल किया। आरोपियों ने बताया कि 18,000 रुपये लूटने के लिए गला घोंटकर हत्या की, शव को बहरा में फेंककर मिट्टी से ढक दिया और लूना झाड़ियों में छिपा दी।

लूना, नकद और नोकिया कीपैड मोबाइल जब्‍त

पुलिस ने आरोपियों से मृतक की लूना, 12,600 रुपये नकद और नीले रंग का नोकिया कीपैड मोबाइल जब्‍त किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस खुलासे में थाना प्रभारी उप निरी. विजय सिंह और उनकी टीम की अहम भूमिका रही।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में दीवाली की रात 10 युवकों ने दो दोस्तों को मार डाला, एक हिरासत में

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।