• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

सीधी में नियमितीकरण के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते छात्रावास अधीक्षक गिरफ्तार

बार-बार दबाव बनाए जाने से परेशान होकर शिकायतकर्ता ने ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई। ईओडब्ल्यू की इस कार्रवाई से ऐसे तत्वों में भय का माहौल है।

By Neelambuj PandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 10:12:23 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 10:12:23 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
सीधी में नियमितीकरण के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत लेते छात्रावास अधीक्षक गिरफ्तार
जैसे ही अधीक्षक ने राशि ली, पहले से तैनात टीम ने उसे पकड़ लिया। सौजन्‍य टीम

HighLights

  1. सत्यापन के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया
  2. आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया
  3. नियमितीकरण कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू की टीम ने सीधी में छात्रावास अधीक्षक रामदरस द्विवेदी को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा।

नियमितीकरण के लिए रुपये मांगने का आरोप

अधीक्षक पर दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी से नियमितीकरण कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत की राशि लेते ही गिरफ्तार कर लिया।

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत पीडि़त

मिली जानकारी के अनुसार छात्रावास पतुलखी में पदस्थ अधीक्षक रामदरस द्विवेदी ने वहीं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत सुरेश प्रसाद द्विवेदी से नियमितीकरण कराने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी।

लंबे समय से दैनिक वेतन पर सेवाएं दे रहे थे

सुरेश प्रसाद लंबे समय से छात्रावास में दैनिक वेतन पर सेवाएं दे रहे थे। नियमितीकरण को लेकर वह लगातार परेशान थे। इसी का फायदा उठाते हुए अधीक्षक ने उनसे पैसे की मांग की।

रिश्वत की राशि देकर अधीक्षक के पास भेजा

शिकायत मिलने के बाद ईओडब्ल्यू ने पहले शिकायत का सत्यापन कराया। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर गुरुवार को ट्रैप की कार्रवाई की गई। टीम ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि देकर अधीक्षक के पास भेजा।

टीम ने रिश्वत की राशि भी जब्त कर ली

जैसे ही अधीक्षक ने राशि ली, पहले से तैनात टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की राशि भी जब्त कर ली है और आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिले के अन्य विभागों में भी हड़कंप

इस कार्रवाई के बाद जिले के अन्य विभागों में भी हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि नियमितीकरण, वेतन भुगतान, अवकाश और अन्य कार्यों के नाम पर कर्मचारियों से अवैध वसूली की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं।


यह भी पढ़ें- ट्रक ड्राइवरों के आंदोलन से जबलपुर में बायपास पर जाम, 5 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।