• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

सीधी में आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति में रिश्वत मांग रहे प्रभारी परियोजना अधिकारी निलंबित

मामला आंगनवाड़ी केन्द्र पांड क्रमांक-01 में सहायिका के पद पर नियुक्ति से संबंधित है। आवेदिका किरण बैगा द्वारा इस संबंध में शिकायत की गई थी।

By Neelambuj PandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 06:36:41 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 06:36:41 PM (IST)
सीधी में आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति में रिश्वत मांग रहे प्रभारी परियोजना अधिकारी निलंबित
मांग से संबंधित तीन ऑडियो प्रमाण भी पाए गए। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी
  2. नियुक्ति के लिए व्यक्तिगत रूप से मांगी
  3. निलंबन अवधि में मुख्यालय कार्यालय सीधी तय।

नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में कलेक्टर विकास मिश्रा ने ज्योति विश्वकर्मा, पर्यवेक्षक एवं प्रभारी परियोजना अधिकारी, बाल विकास परियोजना मझौली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

सहायिका के पद पर नियुक्ति से संबंधित मामला

मामला आंगनवाड़ी केन्द्र पांड क्रमांक-01 में सहायिका के पद पर नियुक्ति से संबंधित है। आवेदिका किरण बैगा द्वारा इस संबंध में शिकायत की गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि नियुक्ति के एवज में ज्योति विश्वकर्मा द्वारा व्यक्तिगत रूप से तथा फोन के माध्यम से एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी।


नियुक्ति प्रक्रिया में एक माह से अधिक का विलंब

शिकायत पर प्राप्त निर्देशों के बाद मामले की जांच की गई। जांच के दौरान नियुक्ति प्रक्रिया में एक माह से अधिक का विलंब किए जाने के साथ ही रिश्वत की मांग से संबंधित तीन ऑडियो प्रमाण भी पाए गए।

नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय परियोजना अधिकारी, बाल विकास परियोजना रामपुर नैकिन क्रमांक-01, जिला सीधी निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में एफसीआई के चावल से लदे ट्रक का ब्रेक फेल, सामने बैठकर आराम कर रहा ड्राइवर पहियों के नीचे आया