
नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। शिक्षक को रास्ते पर रोक कर उनके उपर न सिर्फ लाठियां बरसाई गई, बल्कि जान से मरने तक की धमकी दी गई। फिलहाल इस हमले बाद के बाद पीड़ित शिक्षक की ओर से घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी गई है।
पीड़ित शिक्षक रामलाल सिंह ने लाठी से जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, हमले में उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। फिलहाल अब शिक्षक ने शासन-प्रशासन से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित रामलाल सिंह के अनुसार, वे सूती गांव खाद लेने गए थे, तभी उन पर कथित तौर पर लाठी से हमला किया गया। शिक्षक का कहना है कि हमलावर ने उनके सिर पर वार किया, लेकिन सिर को हटा लिया और लाठी उनके पैर में लगी और उनका पैर टूट गया।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने इस मामले में कथित रूप से ग्राम पंचायत सोहरवा निवासी एक युवक पर ही आरोप लगाए हैं।
पीड़ित शिक्षक का कहना है कि घटना और कथित धमकियों के बाद उन्हें विद्यालय आने-जाने में भी डर महसूस हो रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें- जबलपुर के रांझी में युवती से बहस करते वीडियो बनाने पर चाकू से हमला, मजदूर के पेट और पसलियों में गंभीर चोटें