• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

सीधी में जेठ की प्रताड़ना से तंग महिला ने जहर खाया, डेढ़ साल के बेटे को भी खिलाया

उसके बड़े भाई आनंद सिंह आए दिन पत्नी अन्नपूर्णा से छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज और मारपीट करता है।

By Neelambuj PandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 01:55:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 01:55:24 PM (IST)
सीधी में जेठ की प्रताड़ना से तंग महिला ने जहर खाया, डेढ़ साल के बेटे को भी खिलाया
पीड़ित मां और बेटे को मेडिकल कॉलेज रीवा जाते लोग। सौजन्‍य पुलिस

HighLights

  1. घटना के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई
  2. मां और बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया
  3. घरेलू कलह से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीधी। सिटी कोतवाली अंतर्गत उपनी गांव में महिला ने घरेलू कलह से तंग आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। महिला ने पहले खुद जहर खा लिया और फिर अपने डेढ़ साल के मासूम बेटे को भी जहर खिला दिया।

बच्चा गंभीर हालत में रीवा रेफर

घटना के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। बच्चे को गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जेठ पर प्रताड़ना का आरोप

पीड़िता की पहचान अन्नपूर्णा सिंह और उसके बेटे की पहचान आयुष सिंह डेढ़ साल के रूप में हुई है। पति मनीष सिंह ने आरोप लगाया कि उसके बड़े भाई आनंद सिंह आए दिन पत्नी अन्नपूर्णा से छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौज और मारपीट करता है।


... लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ

प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने यह कदम उठाया। मनीष के मुताबिक उसने कई बार गांव के लोगों को भी इसकी जानकारी दी, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।

दो बच्चों में से छोटे को खिलाया जहर

महिला पति और दो बच्चों के साथ संयुक्त परिवार में रहती थी। घर में सास-ससुर, जेठ-जेठानी और उनके बच्चे भी रहते हैं। महिला के दो बेटे हैं, जिसमें बड़े बेटे की उम्र 4 साल और छोटे की उम्र डेढ़ साल है। उसने छोटे बेटे को जहर खिलाया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस रात करीब 10:30 बजे गांव पहुंची। थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मां और बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी

बच्चे को 108 एंबुलेंस से रीवा रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के मुनाफाखोरों पर कार्रवाई का हंटर, मिठाई से लेकर खोवा तक की जांच; गंदगी मिलने पर होटल सील

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।