• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL Satta in Rewa: रीवा में चल रहा था आईपीएल मैच का सट्टा, पुलिस ने 1 करोड़ 29 लाख रुपए के साथ सटोरिए को पकड़ा

रीवा में पुलिस ने छापा मार कार्रवाई कर सटोरिया को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसके पास से भारी मात्रा में नगदी बरामद कर लिया है। छापे में पुलिस ने मौके से...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Thu, 04 Apr 2024 10:10:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 04 Apr 2024 10:25:08 PM (IST)
IPL Satta in Rewa: रीवा में चल रहा था आईपीएल मैच का सट्टा, पुलिस ने 1 करोड़ 29 लाख रुपए के साथ सटोरिए को पकड़ा
रीवा में चल रहा था आईपीएल मैच का सट्टा

HighLights

  1. रीवा में चल रहा था आईपीएल मैच का सट्टा
  2. पुलिस ने 1 करोड़ 29 लाख रुपए के साथ सटोरिए को पकड़ा
  3. जुएं में हारने के बाद एक व्यक्ति कराने पहुंचा था लूट की FIR

रीवा, नईदुनिया प्रतिनिधि। पुलिस ने छापा मारकर आईपीएल में सट्टा लगाने वाले एक सटोरिए को लाखों रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। बुधवार की रात शहर के समान थाने में एक व्यक्ति फर्जी रिपोर्ट करने पहुंचा। जहां उसने खुद के साथ तकरीबन 95000 रुपए की लूट की रिपोर्ट लिखानी चाही। जब पुलिस ने उसे ठीक-ठाक से पूछताछ की तो पता चला कि वह 95000 रूपए आईपीएल सट्टे में हार गया है। युवक द्वारा बताए गए पते के बाद पुलिस में उक्त स्थान पर छापा मार कार्रवाई की। जहां सटोरिया को गिरफ्तार कर लिया साथ ही उसके पास से भारी मात्रा में नगदी बरामद कर लिया है।

ऐसे की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार पद्मधर कॉलोनी का रहने वाला अमित आहूजा उम्र 48 वर्ष आईपीएल सट्टा खिलवाता था। बीती रात एक युवक राकेश कुमार आईपीएल सट्टे में 95000 की राशि हार गया। जिस पर वह शराब के नशे में रिपोर्ट करने थाने जा पहुंचा। पहले तो वह अपने साथ लूट की वारदात बता रहा था लेकिन जब पुलिस ने शक्ति से पूछताछ किया तो पता चला कि उसके साथ लूट नहीं बल्कि वह पैसे सट्टे में हारा है। पूरे मामले की जानकारी पुलिस कप्तान विवेक सिंह को दी। एसपी ने थाना प्रभारी हितेन नाथ शर्मा को छापा मार कार्रवाई करने के निर्देश दिया।


naidunia_image

छापे में पुलिस ने मौके से तीन बड़े ब्रीफकेस पैसे से भरे हुए बरामद किए हैं। ब्रीफकेस में एक करोड़ 29 लाख रुपए निकले हैं। पुलिस पूरे पैसे की काउंटिंग कर पकड़े गए युवक के विरुद्ध जुआ एड के तहत कार्रवाई करने तैयारी कर रही है।

मुखबिर की सूचना पर खबर प्राप्त हुई थी। जिस पर कार्रवाई की गई है। पकड़े गए युवक के पास से बड़ी मात्रा में कैश बरामद हुआ है कार्रवाई जारी है।

विवेक सिंह पुलिस अधीक्षक रीवा