
नईदुनिया प्रतिनिधि, मऊगंज। सीतापुर निवासी एक युवक पर कोलकाता की महिला ने मंदिर में शादी कर 8 साल तक पति-पत्नी की तरह साथ रखने के बाद नकदी और जेवरात लेकर फरार होने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता सबिता देवी साकेत ने बताया कि वह हैदराबाद में एक बिस्किट कंपनी में काम करती थी। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से की है।
सीतापुर निवासी ताज अली अंसारी भी काम करता था। आरोप है कि दोनों ने मंदिर में शादी की और 8 साल तक साथ रहे। तीन माह पहले युवक की मां हैदराबाद आईं और उसके बाद युवक 50 हजार रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात लेकर सीतापुर आ गया।
महिला का आरोप है कि उसके साथ मारपीट, कमरे में बंद करने, दस्तावेज और शादी की एल्बम जलाने और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता जब सीतापुर पहुंची तो विवाद बढ़ गया।
पीड़िता ने किसी तरह भागकर जान बचाई। इधर ग्राम की इस्लामिया कमेटी ने 7 अक्टूबर को बैठक कर मामले में सामाजिक बहिष्कार का लिखित फैसला दिया है, जिसमें युवक ने शादी स्वीकार करने का उल्लेख है।
वहीं लौर थाना प्रभारी रीना सिंह पर शिकायत न सुनने का आरोप लगा है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- कटनी के ट्रांसपोर्ट नगर में रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, एनओसी देने के लिए की थी 25 हजार रुपये की डिमांड