• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

'ये तेरे भगवान हैं, मेरे नहीं...', पूजा कर रही लड़की को मुस्लिम छात्रा ने बनाया बंधक, धार्मिक टिप्पणी के बाद की मारपीट

MP News: अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कन्या छात्रावास में गुरुवार को दो छात्राओं के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित छात्रा स्मिता ने आरोप ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 28 Nov 2025 07:32:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Nov 2025 07:32:39 PM (IST)
'ये तेरे भगवान हैं, मेरे नहीं...', पूजा कर रही लड़की को मुस्लिम छात्रा ने बनाया बंधक, धार्मिक टिप्पणी के बाद की मारपीट
धार्मिक टिप्पणी पर दो छात्राओं के बीच मारपीट। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. धार्मिक टिप्पणी पर दो छात्राओं के बीच मारपीट
  2. पूजा स्थल पर सिगरेट की राख गिराकर धमकाया
  3. पीड़ित छात्रा ने लगाया दो घंटे बंधक बनाने का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कन्या छात्रावास में गुरुवार को दो छात्राओं के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित छात्रा स्मिता ने आरोप लगाया कि वह अपने कमरे में पूजा कर रही थी। तभी उसकी रूममेट आयशा परवीन सिगरेट पीते हुए कमरे में पहुंची और पूजा स्थान के पास राख गिराने लगी। विरोध करने पर आयशा ने कहा कि ये तुम्हारे भगवान हैं, मेरे नहीं।

छात्रा को दो घंटे तक बंधक बनाए रखा

इस टिप्पणी के बाद दोनों के बीच कहा-सुनी बढ़ी और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप हैं कि आयशा ने अपनी एक सहेली को भी बुला लिया और दोनों ने मिलकर स्मिता के साथ मारपीट की। उसे दो घंटे तक बंधक बनाए रखा। छात्रा ने घटना की शिकायत हास्टल वॉर्डन और कुलगुरु से की है। कार्रवाई न होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन किया और आंदोलन की चेतावनी दी।


यह भी पढ़ें- मोबाइल से क्लास के अंदर रील बनाकर इंस्टाग्राम पर की अपलोड, पिता को बुलाया तो स्कूल की तीसरी मंजिल से छात्र कूदा

छात्रा के साथ बंधक बनाकर मारपीट की गई

विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक पीएन पांडेय ने कहा कि छात्रा स्मिता के साथ बंधक बनाकर मारपीट की गई है। उन्होंने पीड़ित छात्रा की सुरक्षा और आरोपित छात्राओं पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन होगा। वहीं कुलगुरु राजकुमार कुडारिया ने बयान जारी कर कहा कि शिकायत प्राप्त हुई है। हास्टल की वॉर्डन से रिपोर्ट मांगी गई है और जांच कमेटी गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।