• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

सीधी के गर्ल्स कॉलेज के वॉट्सएप ग्रुप में स्पोर्ट्स टीचर ने भेजे अश्लील वीडियो, छात्राओं ने किया हंगामा

वीडियो के साथ मैसेज लिखा था। इस वीडियो को खोलकर देखें, भ्रष्ट नेता पकड़े गए। इसके बाद टीचर ने मोबाइल बंद कर लिया।

By Neelambuj PandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 09:35:14 AM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 09:40:11 AM (IST)
सीधी के गर्ल्स कॉलेज के वॉट्सएप ग्रुप में स्पोर्ट्स टीचर ने भेजे अश्लील वीडियो, छात्राओं ने किया हंगामा
प्राचार्य ने ही शिक्षक से थाने में शिकायत दर्ज कराने को कहा था। प्रती‍कात्‍मक चित्र

HighLights

  1. मामला 31 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे का
  2. कई बार फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला
  3. वीडियो हटाने को कहा, लेकिन करीब 4 घंटे तक रहा

नईदुनिया प्रतिनिधि सीधी। शासकीय कन्या महाविद्यालय के छात्राओं के कन्या महाविद्यालय सीधी यूजी बैच 25 व्हाट्सएप ग्रुप में स्पोर्ट्स टीचर उमेश पाठक द्वारा 6 अश्लील वीडियो भेजने का मामला सामने आया है।

मामला 31 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे का

जानकारी के मुताबिक मामला 31 अक्टूबर को दोपहर करीब 1 बजे का है। वीडियो देखने के बाद छात्राओं ने कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र सोनी से शिकायत की। उन्होंने ग्रुप से वीडियो हटाने को कहा, लेकिन करीब 4 घंटे तक वीडियो ग्रुप में रहा।

फिर हैक होने की बात कही....

वीडियो शेयर होते ही ग्रुप में बवाल मच गया। छात्राएं लगातार वीडियो डिलीट करने के लिए कहती रहीं, लेकिन वीडियो नहीं हटाए गए। इसके बाद छात्राएं प्राचार्य ओपी नामदेव के पास पहुंची और प्रोफेसर के खिलाफ शिकायत की।

प्राचार्य ओपी नामदेव ने बताया कि उन्होंने उमेश पाठक को कई बार फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। करीब 4 घंटे बाद प्राचार्य ने ग्रुप एडमिन से कहकर वीडियो डिलीट कराए।

उमेश पाठक शाम करीब 6 बजे कोतवाली पहुंचे

हंगामा शांत होने के बाद उमेश पाठक शाम करीब 6 बजे कोतवाली पहुंचे और मोबाइल हैक होने का आवेदन दिया। उन्होंने कहा कि उनका मोबाइल हैक हो गया था, जो करीब आधे घंटे में दोबारा चालू हो गया।

छात्राओं की शिकायत पर जांच की जा रही है

प्राचार्य ओपी नामदेव ने कहा कि छात्राओं की शिकायत पर जांच की जा रही है। उमेश पाठक ने मोबाइल हैक होने की बात कही है, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनके नंबर से किसी अन्य ग्रुप में भी ऐसे वीडियो भेजे गए थे या नहीं। बताया जा रहा है कि प्राचार्य ने ही शिक्षक से थाने में शिकायत दर्ज कराने को कहा था।


कोतवाली थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षक ने आवेदन दिया है, मामला साइबर से जुड़ा है, साइबर एक्सपर्ट ही जांच करेंगे। छात्राओं और कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में गाली देने से रोका तो पिता के पेट और बेटी के सीने में मारा चाकू, दो बेटे भी घायल

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।