• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

रीवा में अफीम तस्करी का पर्दाफाश, बोलेरो के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, यूपी के बरगढ़ से आ रहे थे पनवार

आरोपियों के खिलाफ थाना पनवार में अपराध कायम कर सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

By Shyam MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 10:53:59 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 10:53:59 AM (IST)
रीवा में अफीम तस्करी का पर्दाफाश, बोलेरो के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, यूपी के बरगढ़ से आ रहे थे पनवार
नशे के खिलाफ रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. 11 लाख रुपये का माल जब्त
  2. मुखबिर की सूचना पर दबोचा
  3. कब्जे से 45 ग्राम अफीम जब्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। अवैध नशे के खिलाफ रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। थाना पनवार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोलेरो नियो में अफीम की तस्करी करते 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

45 ग्राम अफीम जब्त की गई

आरोपियों के कब्जे से 45 ग्राम अफीम जब्त की गई है। यह कार्रवाई एसपी रीवा डॉ. गुरकरन सिंह और अतिरिक्त एसपी देहात संदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में, एसडीओपी डभौरा नारायण सिंह कुमरे के निर्देशन में की गई।

लटियार मोड़ पर घेराबंदी कर पकड़ा

पुलिस के अनुसार 01 नवंबर 2026 को थाना पनवार स्टाफ देहात भ्रमण पर था। ग्राम लटियार में मुखबिर ने सूचना दी कि सफेद रंग की बोलेरो नियो कार क्रमांक यूपी 70एचएफ 9508 में कुछ लोग अवैध अफीम लेकर बरगढ़ की तरफ से पनवार आ रहे हैं।

कुछ देर बाद बताई गई बोलेरो आती दिखी

सूचना मिलते ही पुलिस टीम समक्ष गवाहों के साथ लटियार मोड़ के आगे भौठी रोड पर पहुंची और वाहन चेकिंग लगाने लगी। कुछ देर बाद बताई गई बोलेरो आती दिखी। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो उसमें 5 लोग सवार मिले।


कीमत 70 हजार रुपये आंकी गई

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अंकित सिंह उर्फ बुद्दन पिता रामप्रसाद सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी पूर्वा कल्याणपुर, भरत सिंह उर्फ लकी उम्र 34 वर्ष निवासी मौहरिया, अजीत सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी उपरवार, किशन कुमार गुप्ता उम्र 25 वर्ष निवासी पूर्वा कल्याणपुर और ड्राइवर शुभकरण विश्वकर्मा उम्र 39 वर्ष निवासी सेहुडा, थाना पनवार, जिला रीवा बताया। तलाशी में उनके पास से कुल 45 ग्राम अफीम मिली, जिसकी कीमत 70 हजार रुपये आंकी गई है।

11 लाख 70 हजार का माल जब्त

पुलिस ने मौके पर अफीम, 6 मोबाइल फोन और बोलेरो नियो कार को जब्त कर जप्ती पत्रक बनाया। जब्त मशरूके में बोलेरो की कीमत 10 लाख रुपये, अफीम 70 हजार और 6 मोबाइल की कीमत 1 लाख रुपये सहित कुल 11 लाख 70 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।आरोपियों के खिलाफ थाना पनवार में अपराध कायम कर सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कन्हैया सिंह बघेल, उपनिरीक्षक शोभा सिंह, प्रधान आरक्षक 98 तनय तिवारी, आरक्षक 1047 कमल किशोर शर्मा, आरक्षक 194 राकेश कुमार वर्मा, आरक्षक 552 शम्भू कुमार बिंद, आरक्षक 178 रिंकू सिंह और आरक्षक 823 सूरज पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में नींद में दबोचा, मुंह पर कपड़ा रखकर किया बेहोश, सोने की चेन और फोन ले गए पड़ोसी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।