• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

छिंदवाड़ा में जुआरियों को पकड़कर ला रही पुलिस टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल का सिर फूटा

अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के पटनिया गांव में आरोपियों ने रास्ते में पुलिसकर्मियों को रोककर डंडों और पत्थरों से मारपीट की।

By Ashish MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 03:00:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 03:00:56 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छिंदवाड़ा में जुआरियों को पकड़कर ला रही पुलिस टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल का सिर फूटा
हमले में घायल हुए हेड कांस्टेबल संतोष उइके। सौजन्‍य पुलिस

HighLights

  1. शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित धाराओं में केस दर्ज
  2. कार्रवाई करने के बाद मोटरसाइकिल से पीछे आ रहे थे
  3. जुआ खेलने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, छिंदवाड़ा। शुक्रवार को जुआरियों को पकड़कर चौकी ला रही पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के पटनिया गांव में आरोपियों ने रास्ते में पुलिसकर्मियों को रोककर डंडों और पत्थरों से मारपीट की।

7 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

हमले में हेड कांस्टेबल संतोष उइके का सिर फूट गया है। पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। जुआ खेलने के आरोप में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


ग्राम पटनिया में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी

अमरवाड़ा टीआई राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि ग्राम पटनिया में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इस पर सिंगोड़ी चौकी प्रभारी पंकज राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा और उन्हें चौकी लेकर जाने लगी।

मोटरसाइकिल से पीछे आ रहे थे

हेड कांस्टेबल संतोष उइके और निजी ड्राइवर नितेश डेहरिया मोटरसाइकिल से पीछे आ रहे थे। रास्ते में सात आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और डंडों-पत्थरों से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें- MP High Court: 2003 में भर्ती हुए आयुष शिक्षकों को बड़ी राहत, मिलेगी पुरानी पेंशन

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।