• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

ओडिशा पुलिस कस्टडी से गांजा तस्कर को फिल्मी स्टाइल में छुड़ाने वाला मुख्य संदेही यूपी से गिरफ्तार

सीधी और रीवा जिले की सीमा पर स्थित छुहिया घाटी में ओडिशा पुलिस की कस्टडी से कुख्यात गांजा तस्कर आदित्य मिश्रा को फिल्मी स्टाइल में छुड़ाने के चर्चित म...और पढ़ें

By Neelambuj PandeyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 04:39:45 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 04:39:45 PM (IST)
ओडिशा पुलिस कस्टडी से गांजा तस्कर को फिल्मी स्टाइल में छुड़ाने वाला मुख्य संदेही यूपी से गिरफ्तार
वारदात के मुख्य संदेही शिवम सिंह को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. आरोपी शिवम सिंह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मांडा का निवासी
  2. सीधी और रीवा की सीमा पर चर्चित मामला बना रहा
  3. घटना के बाद मध्य प्रदेश और ओडिशा पुलिस अलर्ट पर थी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा/सीधी। थाना रामपुर नैकिन क्षेत्र की छुहिया घाटी में उड़ीसा पुलिस दल पर हमला कर हिरासत से बंदी छुड़ा ले जाने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने पूरी तरह खुलासा कर दिया है।

साजिश गोपनीय बातचीत वाले जंगी माध्यम पर रची गई थी

जांच में सामने आया है कि पूरी साजिश गोपनीय बातचीत वाले जंगी माध्यम पर रची गई थी। पुलिस ने एक आरोपित को प्रयागराज से गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता अब भी फरार हैं।

रात बारह बजे जंगी एप पर आया संदेश.....

पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी ने बताया कि पकड़े गए आरोपित कुंवर प्रताप सिंह उर्फ शिवम सिंह बघेल निवासी चौखड़ा थाना जनेह जिला रीवा, वर्तमान निवासी प्रयागराज ने पूछताछ में बताया कि उसे शुरुआत में पूरी योजना की जानकारी नहीं थी।

बात कर उसे योजना में शामिल किया

घटना की रात बारह बजे संजय पटेल और संग्राम सिंह ने सुरक्षित जंगी माध्यम पर बात कर उसे योजना में शामिल किया। इसके बाद शहडोल में उसे पूरी साजिश समझाई गई और फिर छुहिया घाटी में नाकाबंदी कर वारदात की गई। पुलिस अब इस माध्यम के आंकड़े और पुलिस की गतिविधि लीक होने के बिंदु पर भी जांच कर रही है।


एक गिरफ्तार, आठ की पहचान, दो वाहन बरामद

पुलिस ने 37 से अधिक जवानों के दलों ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर दबिश दी। आरोपित की निशानदेही पर टाटा हैरियर क्रमांक डीएल 3 सीसीआर 0538 और मुखबिर की सूचना पर लावारिस हालत में वाहन क्रमांक जीजे 34 डी 5455 बरामद किया गया।

ब्रेजा वाहन में सवार मुख्य आरोपित फरार

एक सफेद हैरियर और एक ब्रेजा वाहन में सवार मुख्य आरोपित फरार हैं। पूछताछ में कुलदीप ओझा, संजय पटेल, सचिन पटेल, आशीष पटेल, संग्राम सिंह, राजा पटेल, पुन्नी, रवि सहित चार-पांच अन्य की पहचान हुई है।

इनाम बढ़ाकर तीस हजार किया...

घटना के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक ने अज्ञात आरोपितों पर दस-दस हजार का इनाम घोषित किया था। पहचान के बाद पुलिस महानिरीक्षक रीवा क्षेत्र गौरव राजपूत ने प्रत्येक फरार पर तीस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

कैसे दिया वारदात को अंजाम...

29 सितंबर को उड़ीसा पुलिस के आठ हथियारबंद जवान सर्किल जेल फुलवानी जिला कंधमाल से मादक पदार्थ मामले के बंदी आदित्य मिश्रा को विशेष न्यायालय रीवा में पेशी के लिए शासकीय वाहन से ला रहे थे। छुहिया पहाड़ की चढ़ाई पर आरोपितों ने पहले से योजना बनाकर अलग-अलग वाहनों से पुलिस वाहन को घेर लिया।

डंडे और बेसबॉल बल्ले से शीशे और बोनट तोड़े

डंडे और बेसबॉल बल्ले से शीशे और बोनट तोड़े, जवानों से मारपीट की, गोली चलाई और वाहन के भीतर जहरीला छिड़काव कर दिया। इसी दौरान बंदी को जबरन उतारकर ले गए। सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन और पिपरांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और चार जिलों सीधी, रीवा, मैहर और मऊगंज की अलग-अलग टोलियां बनाकर दबिश के निर्देश दिए।

सराहनीय भूमिका..

पुलिस महानिरीक्षक गौरव राजपूत, उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान, पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, अनुविभागीय अधिकारी चुरहट रावेन्द्र द्विवेदी, थाना प्रभारी रामपुर नैकिन सुधांशु तिवारी, थाना प्रभारी जमोड़ी केदार परौहा, थाना प्रभारी सेमरिया विवेक द्विवेदी, चौकी प्रभारी पिपरांव शेषमणि मिश्रा और जिला तकनीकी शाखा की सराहनीय भूमिका रही है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में NGT की स्टोन क्रशर इकाइयों पर सख्ती, आबादी; मंदिर और सरकारी निर्माण से 500 मीटर में संचालन पर रोक