
नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा: जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डेल्ही में कुएं से पानी भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और देखते ही देखते एक ही परिवारों के दो घरों के सदस्यों के बीच जमकर लाठी चल गई। इस दौरान 72 वर्षित दादीबल शुक्ला की मौत हो गई। जबकि भैयालाल शुक्ला और देवराज शुक्ला हत्या के आरोप में सलाखों के पीछे पहुंच गए ।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम डेल्ही निवासी ददीवल शुक्ला उम्र 72 वर्ष और भैयालाल शुक्ला देवराज शुक्ला एक ही परिवार के हैं, जिनके बीच सामूहिक कुएं से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ और बीते 8 तारीख को खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल ददीवल शुक्ला को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना प्रभारी श्रृंगेश सिंह राजपूत ने तत्काल भैयालाल शुक्ला और देवराज शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया और हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- नवरात्र में मां शारदा मंदिर मैहर में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, जान लें यात्रा की तारीख का नया संशोधन