• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

Rewa का अस्पताल बना चोरों का अड्डा... एक रात में आधा दर्जन मोबाइल चोरी, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

MP News: रीवा का संजय गांधी अस्पताल इन दिनों चोर उचक्कों का अड्डा बन चुका है। यहां शाम ढलते ही एक ओर जहां शराबियों की महफिल सजती है, तो वही रात होते ह...और पढ़ें

By Shyam MishraEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 03 Nov 2025 08:04:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Nov 2025 08:04:58 PM (IST)
Rewa का अस्पताल बना चोरों का अड्डा... एक रात में आधा दर्जन मोबाइल चोरी, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल
Rewa का अस्पताल बना चोरों का अड्डा। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. एक रात में आधा दर्जन मोबाइल चोरी, सुरक्षा की खुली पोल
  2. मरीज और अटेंडर को चोरों ने बनाया अपना निशान
  3. सुरक्षा गार्ड रहे तैनात और चोरों ने कर दिया हाथ साफ

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। रीवा का संजय गांधी अस्पताल इन दिनों चोर उचक्कों का अड्डा बन चुका है। यहां शाम ढलते ही एक ओर जहां शराबियों की महफिल सजती है, तो वही रात होते ही चोर उचक्के सक्रिय हो जाते हैं। ताजा मामला आज उस वक्त प्रकाश में आया जब अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके अटेंडर के मोबाइल फोन ही चोरों ने पार कर दिया।

बता दें कि चोरों ने यहां से एक या दो नहीं बल्कि एक रात में आधा दर्जन मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। हैरानी की बात तो यह है कि जिस वक्त चोरी की यह घटना हुई उस वक्त सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे, लेकिन चोर बड़ी ही सफाई से हाथ साफ कर फरार हो गए।


सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल

फिलहाल अस्पताल के भीतर हुई चोरी की घटना ने ना सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है बल्कि अब सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में भी है। फिलहाल मोबाइल चोरी की शिकायत अस्पताल चौकी में की गई है, और पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

चोरों ने आधा दर्जन मोबाइल चोरी किए

दरअसल चोरी का यह मामला अमहिया थाना क्षेत्र संजय गांधी अस्पताल का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। घटना के संबंध में भर्ती मरीज की अटेंडर ने जानकारी देते हुए बताया कि जब तक लोग जग रहे थे तब तक सब ठीक था लेकिन जैसे ही लोग लाइट बंद कर सोने लगे तो चोरों ने उनके मोबाइल फोन को ही पार कर दिया।

यह भी पढ़ें- ट्रेन के AC कोच में बैठकर युवतियां कर रही थी शराब की तस्करी, GRP और RPF के जवान देखकर हुए दंग, दोनों गिरफ्तार

अस्पताल में पहले भी हो चुकी है चोरी

अस्पताल के भीतर देर रात में हुई इस घटना के दौरान वार्ड में हड़कंप की स्थिति निर्मित रही और लोग हल्ला गुहार मचाते रहे, लेकिन चोर सुरक्षा गार्डों को भी चकमा देकर चंपत हो गए। बता दें कि अस्पताल में चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं है, इसके पूर्व में भी चोरी के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं और अक्सर चोरी की इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं। फिलहाल अस्पताल के भीतर एक बार फिर हुई चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।