• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

किसानों पर कही बात से पीछा नहीं छूटा कि रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने दे दिया नया विवादित बयान

कभी पुरुषों तक सीमित रहने वाला नशा अब घरों की चारदीवारी फांदकर युवाओं और यहां तक कि किशोरियों व युवतियों तक पहुंच चुका है।

By Shyam MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 01:31:48 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 01:50:48 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
किसानों पर कही बात से पीछा नहीं छूटा कि रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने दे दिया नया विवादित बयान
सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। सौजन्‍य सोशल मीडिया

HighLights

  1. 95% घरों में नशे की दस्तक, बेटियों तक पहुंचा जहर
  2. दुग्ध उत्पादन-गौपालन बढ़ाने के संदर्भ में बात कर रहे थे
  3. आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के मामले बढ़ रहे हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। यह सुनने में भले ही असहज या डरावना लगे, लेकिन विंध्य के केंद्र रीवा की जमीनी हकीकत कमोबेश यही बयां करती है।

रिश्तों और पीढ़ियों को अंदर से खोखला कर रही

शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक के करीब 95 प्रतिशत घरों में कोई न कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में जकड़ा हुआ है। नशे की यह दीमक अब पारिवारिक रिश्तों और पीढ़ियों को अंदर से खोखला कर रही है।

​पिता से लेकर बेटे और अब बेटियों तक

नशे की लत ने परिवारों के पारंपरिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर दिया है। स्थिति यह है कि कई घरों में पिता और बेटा दोनों ही नशे के आदी हैं। पीढ़ी-दर-पीढ़ी बढ़ती यह लत अब युवा वर्ग को पूरी तरह बर्बाद कर रही है।

पिता-बेटों के साथ अब लड़कियां भी नशा कर रही हैं।

यह बयान मऊगंज जिले के ग्राम रकरी स्थित कमल गौशाला में आयोजित जिला स्तरीय गोवर्धन पूजा कार्यक्रम का बताया जा रहा है। उसी मंच से 9 नवंबर को उन्होंने किसान वाला विवादित बयान भी दिया था।

बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जताते दिख रहे हैं

वीडियो में सांसद समाज में बढ़ती नशाखोरी पर चिंता जताते दिख रहे हैं, लेकिन 95 प्रतिशत जैसे बड़े आंकड़े और लड़कियों पर टिप्पणी को लेकर विपक्ष ने उन्हें फिर घेर लिया है।

सामाजिक ताने-बाने के दृष्टिकोण से खतरनाक संकेत

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि बदलते सामाजिक परिवेश और कुसंगति के चलते अब कुछ घरों में लड़कियां भी नशे की चपेट में आने लगी हैं। यह बदलाव न केवल स्वास्थ्य के लिहाज से बल्कि सामाजिक ताने-बाने के दृष्टिकोण से भी बेहद खतरनाक संकेत है।


​खोखला होता समाज

नशे की लत के कारण आए दिन घरेलू हिंसा, आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव के मामले बढ़ रहे हैं, जिससे पूरा परिवार तबाह हो रहा है।

​लापरवाही और आपूर्ति का जाल

विशेषज्ञों का मानना है कि रीवा में अवैध नशे का कारोबार और इसकी आसान उपलब्धता इस विकराल समस्या की मुख्य जड़ है।

कम उम्र के लोग आसानी से जाल में फंस जाते हैं

शहर के गली-मोहल्लों से लेकर गांवों तक स्मैक, गांजा, कफ सिरप और अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। युवा और कम उम्र के लड़के-लड़कियां आसानी से इस जाल में फंसते चले जाते हैं।

​जरूरत है ठोस पहल की

यदि समय रहते इस दिशा में कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ी पूरी तरह से बर्बादी के कगार पर पहुंच जाएगी। पुलिस और प्रशासन को केवल छोटी-मोटी कार्रवाई करने के बजाय नशे के बड़े सौदागरों पर शिकंजा कसना होगा।

जागरूकता अभियान चलाने की सख्त आवश्यकता

साथ ही, युवाओं को इस दलदल से बाहर निकालने के लिए काउंसलिंग सेंटर, पुनर्वास केंद्र और सामाजिक स्तर पर बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने की सख्त आवश्यकता है।

किसानों वाले बयान पर घिरे तो बैकफुट पर आए

किसानों पर दिए गए विवादित बयान के बाद घिरे रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा अब बैकफुट पर आ गए हैं। वीडियो वायरल होने, संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा एफआईआर की मांग और अपनी ही पार्टी के विधायक द्वारा खेद जताए जाने के बाद सांसद ने सफाई दी है।

उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया

सांसद जनार्दन मिश्रा ने कहा कि उनकी बात को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। नईदुनिया प्रतिनिधि से बातचीत में सांसद ने कहा कि वे दरअसल दुग्ध उत्पादन और गौपालन बढ़ाने के संदर्भ में बात कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- किसानों वाले बयान पर घिरे तो बैकफुट पर आए रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, भाजपा विधायक ने मांगी माफी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।