• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा एलन मस्क पर बरसे, बोले- दुई घूंसा मारब, मस्क भाग जई

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज और बघेली बोली वाले बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनके निशाने पर दुनिया के सबसे अमीर शख्...और पढ़ें

By Shyam MishraEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 06:24:10 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 06:24:10 PM (IST)
रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा एलन मस्क पर बरसे, बोले- दुई घूंसा मारब, मस्क भाग जई
एलन मस्क की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन रीवा की सियासत में यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।

HighLights

  1. सांसद बोले- कुछ लोग बाहर से आकर हमें आंख दिखाते हैं
  2. रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं
  3. ये नया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

नईदुनिया प्रतिनिधि,रीवा। एक पुल के भूमि-पूजन कार्यक्रम के दौरान रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने मंच से एलन मस्क पर टिप्पणी की। सांसद ने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा कि दुई घूंसा मारब, मस्क भाग जई। 56 इंच सीना वाले का कोउ नहीं झुका सकय।

क्या है पूरा मामला

स्थानीय लोगों के मुताबिक कार्यक्रम में अमेरिका और स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर बात हो रही थी। सांसद ने कहा कि भारत आज हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। कुछ लोग बाहर से आकर हमें आंख दिखाते हैं।

भारत को किसी मस्क की जरूरत नहीं

इस दौरान सांसद ने एलन मस्क का नाम लेकर कहा कि भारत को किसी मस्क की जरूरत नहीं, भारत के युवा ही काफी हैं। जनार्दन मिश्रा अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं।

बयानों से चर्चा में रह चुके हैं सांसद

इससे पहले भी वे "गुटका खाओ, दारू पियो लेकिन पानी बचाओ", "शौचालय अपने हाथों से साफ करना", "बीड़ी पीने पर स्कूल से सस्पेंड होने" जैसे बयानों से चर्चा में रह चुके हैं।

बघेली में दिया बयान "दुई घूंसा" अब मीम बना

उनका ये नया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बघेली में दिया गया ये बयान "दुई घूंसा" अब मीम बन गया है। समर्थक इसे देसी अंदाज बता रहे हैं तो विरोधी इसे एक सांसद के पद की गरिमा के विपरीत बता रहे हैं।


रीवा की सियासत में यह बयान चर्चा का विषय

फिलहाल इस बयान पर एलन मस्क की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन रीवा की सियासत में यह बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- MP में अटक सकते हैं भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट; OBC आरक्षण के कारण पटवारी, जेल प्रहरी व वनरक्षक के 7 हजार पदों पर फंसा पेंच