• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा

रीवा मॉडल स्कूल में 'संबल पैसा चोर' के पोस्टर से हड़कंप, छात्रों का आरोप- कोचिंग फीस के नाम पर हड़पी छात्रवृत्ति

रीवा शहर के सबसे प्रतिष्ठित शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में संबल योजना की राशि को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

By Shyam MishraEdited By: manoj dubey
Publish Date: Wed, 11 Nov 2026 08:25:39 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Nov 2026 08:26:30 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रीवा मॉडल स्कूल में 'संबल पैसा चोर' के पोस्टर से हड़कंप, छात्रों का आरोप- कोचिंग फीस के नाम पर हड़पी छात्रवृत्ति
रीवा मॉडल स्कूल में 'संबल पैसा चोर' के पोस्टर से हड़कंप। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. कोचिंग फीस के नाम पर काटी राशि
  2. छात्र नेता ने की जांच की मांग
  3. प्राचार्य ने बिठाई जांच, शिक्षक ने आरोप नकारे

नईदुनिया प्रतिनिधि, रीवा। शहर के सबसे प्रतिष्ठित शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में संबल योजना की राशि को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बुधवार शाम स्कूल परिसर की दीवारों पर एग्रीकल्चर शिक्षक श्यामाचरण उपवंशी लोधी के खिलाफ 'संबल पैसा चोर' लिखे पोस्टर चिपका दिए गए। पोस्टर लगते ही स्कूल में हड़कंप मच गया और छात्र-शिक्षकों में चर्चा तेज हो गई।

कोचिंग फीस के नाम पर काटी राशि

मॉडल स्कूल के कई छात्रों का आरोप है कि संबल योजना के तहत जमा की गई उनकी छात्रवृत्ति की राशि उन्हें वापस नहीं मिली। छात्रों का कहना है कि शिक्षक द्वारा निजी कोचिंग चलाई जाती है और संबल की राशि को कोचिंग फीस के नाम पर काट लिया जाता है। जो छात्र कोचिंग नहीं जाते, उन्हें भी उनकी राशि नहीं दी गई।


छात्र सिद्धांत तिवारी अपने साथियों अधिकृत, आदर्श, अमित, अभय और सुमित के साथ आवेदन लेकर सामने आए हैं। सिद्धांत का कहना है कि शिक्षक ने दावा किया था कि कुछ छात्रों को संबल की राशि लौटा दी गई है, लेकिन हकीकत में एक भी छात्र को पैसा नहीं मिला।

उन्होंने कई छात्रों के लिखित आवेदन भी प्रस्तुत किए हैं। छात्र संगठन का तो यहां तक आरोप है कि 2018 से एग्रीकल्चर संकाय के छात्रों की संबल छात्रवृत्ति नहीं मिली है और फेल करने की धमकी देकर कोचिंग में आने का दबाव बनाया जाता है।

छात्र नेता ने की जांच की मांग

छात्र नेता पीएन पांडेय ने मामले में छात्रों के साथ अन्याय बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। छात्रों ने सवाल उठाया है कि क्या एक सरकारी शिक्षक द्वारा निजी कोचिंग संस्थान चलाना नियमानुसार सही है और क्या संबल जैसी सरकारी योजना की फीस से कोचिंग का शुल्क काटा जा सकता है।

प्राचार्य ने बिठाई जांच, शिक्षक ने आरोप नकारे

विवाद बढ़ने पर प्राचार्य ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच बिठाने की बात कही है। वहीं शिक्षक श्यामाचरण उपवंशी लोधी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। बताया जा रहा है कि पहले भी इस मामले में प्राचार्य ने शिक्षक को नोटिस दिया था।

लेकिन शिक्षक ने उल्टा प्राचार्य को ही लीगल नोटिस थमा दिया था। फिलहाल छात्रों के आरोप और शिक्षक के इनकार के बीच मामला गरमा गया है और छात्र अपनी राशि वापस दिलाने की मांग पर अड़े है।

यह भी पढ़ें- डिग्री तो मिलेगी, डॉक्टरी का ज्ञान कैसे मिलेगा? एमपी में शिक्षकों की कमी से 3 कॉलेज की मान्यता अटकी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।